wh हल्दूचौड़/हल्द्वानी:- बिटिया प्रानू के जन्मदिन पर एडवोकेट प्रकाश सनवाल ने पेश की मानवता की मिसाल, ट्रस्ट को दिए ₹21 हजार - UK LIVE 24 NEWS NETWORK हल्दूचौड़/हल्द्वानी:- बिटिया प्रानू के जन्मदिन पर एडवोकेट प्रकाश सनवाल ने पेश की मानवता की मिसाल, ट्रस्ट को दिए ₹21 हजार - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

हल्दूचौड़/हल्द्वानी:- बिटिया प्रानू के जन्मदिन पर एडवोकेट प्रकाश सनवाल ने पेश की मानवता की मिसाल, ट्रस्ट को दिए ₹21 हजार

बेटी के जन्मदिन पर जरूरतमंदों के लिए ₹21 हजार का सहयोग

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

 

 

एडवोकेट प्रकाश सनवाल ने हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट को दी सहयोग राशि, बोले—खुशी के अवसरों पर जरूरतमंदों को भी करें शामिल

 

हल्दूचौड़। बेटी प्रानू (प्रनिका) के जन्मदिन के अवसर पर पारिवारिक मित्र एवं अधिवक्ता प्रकाश सनवाल ने पार्टी और दिखावे के बजाय सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश करते हुए हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट को ₹21,000 की सहयोग राशि प्रदान की। ट्रस्ट की ओर से सनवाल एवं उनके परिवार का आभार व्यक्त किया गया।

1000718285.jpg

 

 

ट्रस्ट से जुड़े पदाधिकारियों ने बताया कि हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट की स्थापना का विचार सामने आने के समय सबसे पहले एडवोकेट प्रकाश सनवाल से चर्चा की गई थी। उन्होंने ट्रस्ट की स्थापना के लिए प्रोत्साहित करने के साथ ही इसके कागजी कार्यों को पूरा कराने में भी सहयोग किया। वर्तमान में भी वह ट्रस्ट की गतिविधियों में पर्दे के पीछे रहकर सहयोग करते हैं।

 

ट्रस्ट के अनुसार, गौलापार हादसे के दौरान भी प्रकाश सनवाल के परिवार ने ₹50,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की थी। जरूरतमंदों की मदद के लिए ट्रस्ट की ओर से जब भी कोई पहल की जाती है, सनवाल परिवार उसमें अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का प्रयास करता है।

1000718286.jpg

 

 

प्रकाश सनवाल का जीवन संघर्ष और मेहनत की मिसाल भी रहा है। बताया गया कि उन्होंने हल्द्वानी के मीरा मार्ग में चाय बेचकर अपनी पढ़ाई जारी रखी और मेहनत के बल पर अधिवक्ता के रूप में अपना मुकाम बनाया। उनके संघर्षपूर्ण जीवन ने उन्हें जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की परिस्थितियों को करीब से समझने की संवेदना दी।

 

बेटी के जन्मदिन पर ₹21 हजार की सहायता को सामाजिक संदेश बताते हुए ट्रस्ट की ओर से लोगों से अपील की गई कि जन्मदिन, शादी-विवाह, सालगिरह अथवा अन्य शुभ अवसरों पर अपनी खुशियों में जरूरतमंद परिवारों को भी शामिल करें। ट्रस्ट का कहना है कि सहयोग राशि छोटी हो या बड़ी, समाज के प्रति संवेदना और मदद की भावना ही सबसे महत्वपूर्ण है।

 

ट्रस्ट की ओर से प्रकाश सनवाल, उनकी बेटी प्रानू (प्रनिका) एवं पूरे परिवार के सुख-समृद्धि की कामना करते हुए भविष्य में भी समाजसेवा के कार्यों में उनके सहयोग की अपेक्षा जताई गई।

 

हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट का संदेश है— “सेवा • सहयोग • संवेदना”। ट्रस्ट के अनुसार यह किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे समाज का अपना ट्रस्ट है।

हल्दूचौड़/हल्द्वानी:- बिटिया प्रानू के जन्मदिन पर एडवोकेट प्रकाश सनवाल ने पेश की मानवता की मिसाल, ट्रस्ट को दिए ₹21 हजार

हल्दूचौड़/हल्द्वानी:- बिटिया प्रानू के जन्मदिन पर एडवोकेट प्रकाश सनवाल ने पेश की मानवता की मिसाल, ट्रस्ट को दिए ₹21 हजार हल्दूचौड़/हल्द्वानी:- बिटिया प्रानू के जन्मदिन पर एडवोकेट प्रकाश सनवाल ने पेश की मानवता की मिसाल, ट्रस्ट को दिए ₹21 हजार हल्दूचौड़/हल्द्वानी:- बिटिया प्रानू के जन्मदिन पर एडवोकेट प्रकाश सनवाल ने पेश की मानवता की मिसाल, ट्रस्ट को दिए ₹21 हजार

 

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823