wh नैनीताल। यहां सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान बंद मिलने पर अधिकारियों ने की ये कार्यवाही, मांगा स्पष्टीकरण - UK LIVE 24 NEWS NETWORK नैनीताल। यहां सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान बंद मिलने पर अधिकारियों ने की ये कार्यवाही, मांगा स्पष्टीकरण - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

नैनीताल। यहां सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान बंद मिलने पर अधिकारियों ने की ये कार्यवाही, मांगा स्पष्टीकरण

हल्द्वानी (नैनीताल)

सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानें निर्धारित समय पर नहीं खुलने और बंद होने की शिकायत मिलने पर उपायुक्त खाद्य और जिला पूर्ति अधिकारी विपिन कुमार ने रविवार को छापा मारा। कई दुकानें बंद मिलने पर नोटिस चस्पा किए गए।

टीम ने मानपुर पश्चिम, देवलचौड़, डहरिया, तीन पानी और गौजाजाली में पांच गल्ला विक्रेताओं के यहां छापा मारा। शाम चार बजे से 6:30 बजे के बीच दुकानें बंद मिलने पर उपायुक्त ने नाराजगी जताई। गल्ला विक्रेताओं को अपना पक्ष रखने के लिए चार मार्च को लिखित स्पष्टीकरण के साथ बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं मिलने पर नियमानुसार विभागीय कार्रवाई की जाएगी। टीम में पूर्ति निरीक्षक राहुल सिंह डांगी, अरुण खुल्वे, मोहित कठायत और खड़क सिंह मौजूद रहे।

राशन का उठान समय पर नहीं करने और राशनकार्ड धारकों को समय पर राशन उपलब्ध नहीं कराने पर संबंधित गल्ला विक्रेता के खिलाफ नियमानुसार विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

-विपिन कुमार, उपायुक्त खाद्य

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823