Connect with us

उत्तर प्रदेश

OMG : ब्लूटूथ नेकबैंड फटने से युवक की दर्दनाक मौत, अब पुलिस कर रही ये काम……

पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इंदिरानगर में संदिग्ध हालातों में ब्लूटूथ नेकबैंड फटने से युवक की मौत का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इंदिरा नगर सेक्टर 17 निवासी आशीष नेकबैंड के जरिए कॉल पर था. तभी अचानक से नेकबैंड में ब्लास्ट होने की वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुटी हुई है.

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून/लालकुआं:- पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल 'निशंक' से मिले भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी, जन्मदिवस की दीं शुभकामनाएं

आशीष के भाई ने बताया कि मंगलवार करीब 11:30 बजे आशीष छत पर नेकबैंड के जरिए किसी से बात कर रहा था. इसी दौरान छत से धमाके की आवाज आई. मां ऊपर पहुंची तो आशीष छत पर गिरा पड़ा था.

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर/भीमताल:- हरेला पर्व पर जौलकांडे में गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संदेश, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया पौधारोपण

उसके सीने, पेट, दाहिने पैर की खाल उधड़ गई थी. ब्लूटूथ नेकबैंड पिघलकर गले से लटक रहा था. उसे तत्काल राममनोहर लोहिया संस्थान ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर/भीमताल:- हरेला पर्व पर जौलकांडे में गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संदेश, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया पौधारोपण

सूचना पर पहुंची पुलिस ने  शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन कर रही है।

स्रोत im

More in उत्तर प्रदेश

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823