Connect with us

उत्तराखंड

उत्तराखंड आए सैलानी की ऋषिकेश साईंघाट मैं गंगा स्नान करते डूबा, पढ़े पूरी खबर

तपोवन स्थित साईंघाट पर स्नान करते समय गाजियाबाद का एक युवक अचानक गंगा के तेज बहाव में बह गया। सूचना पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। एक घंटे बाद टीम ने घटनास्थल के पास से युवक का शव भी बरामद कर लिया।

पुलिस ने शव को पीएम के लिए एम्स भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून:- राहुल गांधी के उत्तराखंड पहुंचने पर कांग्रेस नेताओं ने किया भव्य स्वागत: आज होगा 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम

एसडीआरएफ उपनिरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि अंकुश (22) पुत्र सुभाषचंद निवासी लोनी, गाजियाबाद अपने मामा के लड़के के साथ ऋषिकेश घूमने आया था। मंगलवार की सुबह 9.30 बजे के आसपास वे दोनों तपोवन स्थित साईंघाट पर स्नान के लिए गंगा में उतरे। इस दौरान अंकुश गंगा के तेज बहाव में अचानक बहने लगा। देखते ही देखते वह पानी में ओझल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  I.I.M.U.N. Returns to Haldwani, Bringing Together Young Leaders for Three Days of Debate and Dialogue

एसडीआरएफ की टीम युवक की तलाश में जुटी। करीब एक घंटे के अंतराल में एसडीआरएफ की टीम ने अंकुश का शव साईंघाट के पास से रिकवर कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेज दिया गया है। मुनिकीरेती क्षेत्र में लगातार डूबने की घटनाओं का सिलासिला जारी है। यह पुलिस प्रशासन के लिए भी चिंता का विषय बना हुआ है। मुनिकीरेती थाना निरीक्षक रितेश साह ने बताया कि प्रतिबंधित घाटों पर जल पुलिस के साथ अतिरिक्त फोर्स बढ़ा दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी/लालकुआं:- संगठन की मजबूती और जनसेवा पर जोर: भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने कार्यकर्ताओं का बढ़ाया उत्साह.....

स्रोत इंटरनेट मीडिया

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823