wh लालकुआं। बिन्दुखत्ता के भूमिया मंदिर में भव्य कलश यात्रा के साथ मूर्ति स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा का हुआ आयोजन, 24 को होगा विशाल भंडारा, देखें रिपोर्ट:- - UK LIVE 24 NEWS NETWORK लालकुआं। बिन्दुखत्ता के भूमिया मंदिर में भव्य कलश यात्रा के साथ मूर्ति स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा का हुआ आयोजन, 24 को होगा विशाल भंडारा, देखें रिपोर्ट:- - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं। बिन्दुखत्ता के भूमिया मंदिर में भव्य कलश यात्रा के साथ मूर्ति स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा का हुआ आयोजन, 24 को होगा विशाल भंडारा, देखें रिपोर्ट:-

बिन्दुखत्ता: घोड़ानाला स्थित श्री भूमिया मंदिर एवं मां भगवती मंदिर घोड़ानाला में भव्य कलश यात्रा के साथ मां भगवती व बजरंग बली की मूर्ति स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा की गई। जिसके बाद भजना संध्या का आयोजन किया गया।
सोमवार को मंदिर प्रांगण से कलश यात्रा का शुभारंभ पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल व पूर्व विधायक नवीन दुमका ने किया।

लालकुआं। बिन्दुखत्ता के भूमिया मंदिर में भव्य कलश यात्रा के साथ मूर्ति स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा का हुआ आयोजन, 24 को होगा विशाल भंडारा, देखें रिपोर्ट:-

जिसके बाद कलश यात्रा क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में भ्रमण के बाद वापस मंदिर परिसर में पहुंचे। जिसके बाद धार्मिक अनुष्ठानों के बीच मूर्ति स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया। इस दौरान दुग्ध संघ के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट, भरत नेगी, भाजपा नेता हेमंत नरूला, पवन चौहान, महेश जोशी, नारायण नाथ, जगदीश जोशी, गोविंद जीना, बिशन दत्त जोशी, पूरन तिवारीसमेत तमाम लोग मौजूद थे। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष महेश जोशी ने बताया की तीन दिन तक चलने वाले कार्यक्रम के तहत अंखंड रामायण के बाद बुधवार को हवन यज्ञ व विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823