wh लालकुआं ब्रेकिंग। रेलवे ने फाटक के पास अतिक्रमण हटाने का मौखिक फरमान किया जारी, नोटिस भी देने की तैयारी, व्यापारियों में मचा हड़कम्प, देखें रिपोर्ट:- - UK LIVE 24 NEWS NETWORK लालकुआं ब्रेकिंग। रेलवे ने फाटक के पास अतिक्रमण हटाने का मौखिक फरमान किया जारी, नोटिस भी देने की तैयारी, व्यापारियों में मचा हड़कम्प, देखें रिपोर्ट:- - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं ब्रेकिंग। रेलवे ने फाटक के पास अतिक्रमण हटाने का मौखिक फरमान किया जारी, नोटिस भी देने की तैयारी, व्यापारियों में मचा हड़कम्प, देखें रिपोर्ट:-

लालकुआं।
आज शनिवार को लालकुआँ गौला मार्ग पर स्थित स्पेशल रेलवे क्रॉसिंग के आसपास की कच्ची पक्की तीन दुकानों को खाली किये जाने की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर काठगोदाम रोशन लाल जायसवाल और स्टेशन अधीक्षक पुष्कर सिंह राणा ने दुकान स्वामियों को मौखिक रूप से खाली किये जाने और अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिये।

जिसके बाद व्यापारियों में हड़कम्प मच गया आनन फानन में मौके पर पहुँचे प्रांतीय उधोग व्यापार मंडल जिला उपाध्यक्ष संजय जोशी और व्यापार मंडल लालकुआँ के अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट के नेतृत्व में व्यपारियों ने सीनियर सेक्शन इंजीनियर काठगोदाम रोशन लाल जायसवाल का घेराव करते हुए जमकर हंगामा काटा और रेलवे कार्यवाही का विरोध किया।


व्यापार मंडल जिला उपाध्यक्ष संजय जोशी ने कहा कि रेलवे द्वारा मनमानी करते हुए कही भी जाकर अपनी भूमि बता कर व्यपारियों को भयभीत किया जा रहा है रेलवे भूमि के बाद जो भी दुकानें कई वर्षों से गौला रोड पर स्थित है जिन्हें खाली किये जाने की रेलवे की मंशा को कामयाब नही होने दिया जायेगा इसका सभी व्यापारी जमकर विरोध करेंगे।

वही रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर काठगोदाम रोशन लाल जायसवाल ने बताया की रेलवे क्रॉसिंग पर गेट बंद करने के दौरान ट्रेन इन दुकानों की वजह से दिखाई नही देती है जिसको हटाने के लिये उच्चाधिकारियों के आदेश प्राप्त हुए है अतिक्रमण को स्वयं हटाने का अनुरोध किया गया है अब लिखित में नोटिस दिया जायेगा जिसके बाद अतिक्रमण के खिलाफ अग्रिम कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823