Connect with us

उत्तराखंड

Uttarakhand Breaking: अब देवभूमि के इन शहरों को हवाई सेवा से जोड़ने की तैयारी, देखें अपडेट:-

देहरादून।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर नागरिक उड्डयन विभाग ने अन्य जिलों को भी हेली व हवाई सेवा से जोडऩे का निर्णय लिया है। इस कड़ी में अब राजधानी देहरादून से चार और हल्द्वानी से कुमाऊं मंडल के एक शहर को जोडऩे की दिशा में कदम बढ़ाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल में नेटवर्क सुधार की मांग: मंत्री राम सिंह कैड़ा ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से की मुलाकात, नए टावर और फाइबर कनेक्टिविटी का उठाया मुद्दा

ये हेली सेवाएं देहरादून से बागेश्वर, हल्द्वानी से बागेश्वर, देहरादून से नैनीताल, देहरादून से श्रीनगर और देहरादून से पौड़ी के लिए संचालित की जाएंगी।

देहरादून से श्रीनगर के लिए पहले भी क्षेत्रीय संपर्क योजना के तहत हेली सेवा का संचालन किया जाता था लेकिन योजना समाप्त होने के बाद यह सेवा भी बंद है। अब यात्रियों की सुविधा के दृष्टिगत राज्य सरकार अपने स्तर से इस हेली सेवा का संचालन कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल में नेटवर्क सुधार की मांग: मंत्री राम सिंह कैड़ा ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से की मुलाकात, नए टावर और फाइबर कनेक्टिविटी का उठाया मुद्दा

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी दयानंद सरस्वती ने कहा कि इसी माह इन हेली सेवाओं को शुरू करने की तैयारी है। इसके लिए कंपनी का चयन कर लिया गया है। जल्द ही तिथि की घोषणा भी कर दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल में नेटवर्क सुधार की मांग: मंत्री राम सिंह कैड़ा ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से की मुलाकात, नए टावर और फाइबर कनेक्टिविटी का उठाया मुद्दा

क्षेत्रीय संपर्क योजना

हवाई सेवा

देहरादून-नैनीसैनी

नैनीसैनी-पंतनगर

हेली सेवा

देहरादून-अल्मोड़ा

हल्द्वानी-मुनस्यारी

हल्द्वानी-चंपावत

हल्द्वानी-पिथौरागढ़

अल्मोड़ा-पिथौरागढ़

स्रोत im

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823