wh (उत्तराखंड) यहां हनुमान चालीसा का पाठ कर लौट रहे हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं से समुदाय विशेष के लोगों ने की मारपीट, हंगामा…. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK (उत्तराखंड) यहां हनुमान चालीसा का पाठ कर लौट रहे हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं से समुदाय विशेष के लोगों ने की मारपीट, हंगामा…. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

(उत्तराखंड) यहां हनुमान चालीसा का पाठ कर लौट रहे हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं से समुदाय विशेष के लोगों ने की मारपीट, हंगामा….

शीशमहल स्थित शिव मंदिर से हनुमान चालीसा का पाठ कर लौट रहे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर समुदाय विशेष के लोगों ने शनिवार रात को हमला कर दिया। भीड़ ने तीन आरोपितों को पकड़ा तो 15-20 लोगों ने एकत्र होकर तमंचे के बल पर दो युवकों को छुड़ा लिया। इसके बाद पथराव भी हुआ। विरोध में हिंदू संगठनों के लोगों ने देर रात तक काठगोदाम थाने में हंगामा किया। मेयर समेत दर्जनों लोग आरोपितों पर कार्रवाई की मांग को लेकर डटे रहे। तीन आरोपितों को हिरासत में लेने के बाद पुलिस मुकदमा दर्ज करने की तैयारी में है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) हल्दूचौड़ की चर्चित सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर मीना अंडोला को मिला ‘Digital Excellence Award’, पंखुड़ियां परिवार ने किया सम्मानित......

काठगोदाम निवासी पंकज खत्री ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि प्रत्येक मंगलवार व शनिवार को शीशमहल स्थित शिव मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ कराया जाता है। शनिवार को बजरंग दल कार्यकर्ता रक्षित, देव व मानस हनुमान चालीसा का पाठ कर घर लौट रहे थे। तीनों के गले में भगवा गमछा पड़ा था। इसी बीच दूसरे समुदाय के लोग बड़ी संख्या में हाथ में तमंचे लेकर पहुंच गए और तीनों कार्यकर्ताओं से मारपीट की। शोरशराबा होने पर भीड़ जमा हो गई। मारपीट करने वाले तीन युवकों को पकड़ लिया गया।

इसी बीच 15-20 लोग बाइकों पर हथियारों से लैस होकर पहुंचे और तमंचा दिखाते हुए दो युवकों को छुड़ा लिया। इसके बाद जमकर पथराव किया गया। एक आरोपित को भीड़ ने पुलिस के हवाले कर दिया। इधर, मारपीट, पथराव की सूचना पर हिंदूवादी संगठन एकजुट होकर काठगोदाम थाने में पहुंच गए। आरोपितों पर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया गया। मेयर डा. जोगेंद्र रौतेला समेत 30-35 लोग थाने में डटे रहे। रात 10:30 बजे एसपी सिटी हरबंस सिंह, सीओ भूपेंद्र धोनी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। देर रात तक मुकदमा दर्ज नहीं हो सका था।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) हल्दूचौड़ की चर्चित सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर मीना अंडोला को मिला ‘Digital Excellence Award’, पंखुड़ियां परिवार ने किया सम्मानित......

महापंचायत का किया एलान

थाने में हिंदूवादी संगठनों से जुड़े लोगों ने एलान किया कि रविवार को शिव मंदिर शीशमहल में महापंचायत की जाएगी। जिसमें कई बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी। देर रात तक पुलिस हिंदूवादी संगठनों के लोगों को मनाने के प्रयास में जुटी रही।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) हल्दूचौड़ की चर्चित सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर मीना अंडोला को मिला ‘Digital Excellence Award’, पंखुड़ियां परिवार ने किया सम्मानित......

एसओ के सामने दो युवकों को पीटा

एसओ प्रमोद पाठक के सामने भीड़ ने दो युवकों को पीटना शुरू कर दिया। एसओ ने भीड़ को थाने से बाहर खदेड़ा और आरोपितों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। एसओ ने बताया तीन आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रहे हैं। इसके बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

स्रोत इंटरनेट मीडिया

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823