Connect with us

देश

बीवी ने थमाई ऐसी राशन की लिस्ट, देखकर चकराया पति का माथा, हो गया वायरल

पति और पत्नी के बीच नोकझोंक ना हो तो रिश्ता उबाऊ हो जाता है। कपल के बीच अक्सर झगड़ा इस बात को लेकर होता है कि पति पत्नी की बात नहीं सुनता। या घर के कामों में उसकी मदद नहीं करता। अगर बीवी कुछ काम बता दे तो उसमें सौ तरह की गलतियां करता है।

पत्नियों को लगता है कि पति जानते हुए गलतियां करता है ताकि आगे से उसे कुछ भी करने को ना कहा जाए। वहीं पतियों को शिकायत रहती है कि पत्नियां उनके किसी मदद को सराहती नहीं है।अगर आप भी अपने पति की लापरवाहियों से तंग आ गई हैं तो आप इस महिला का तरीका अपना सकती हैं। सोशल मीडिया पर एक महिला द्वारा अपने पति को दिए गए राशन की लिस्ट वायरल हो रही है। पति लिखे गए सामान में कोई गलती ना करे, इसके लिए महिला ने ख़ास तरीका अपनाया। उसने लिस्ट को इतनी बारीकी से लिखा था कि किसी को भी हंसी आ जाए। लिस्ट में सब्जियों से लेकर डोसा बैटर तक मेंशन था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी/लालकुआं:- संगठन की मजबूती और जनसेवा पर जोर: भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने कार्यकर्ताओं का बढ़ाया उत्साह.....

इतनी डिटेल में लिखा लिस्ट

पत्नी ने सब्जियों को बेहद डिटेल में मेंशन किया था। किस तरह के टमाटर चाहिए और कितनी मात्रा में चाहिए लिखा गया था। प्याज के लिए तो पत्नी ने बाकायदा ड्राइंग बनाकर समझाया था। मेथी में पत्ते कैसे और कितने लंबे होने चाहिए मेंशन किया गया था। आलू को भी ड्राइंग बनाकर समझाया था और भिंडी कैसे टूटेगी तब खरीदना है लिखा था। मिर्ची की ड्राइंग ने लोगों को सबसे ज्यादा हंसाया।

यह भी पढ़ें 👉  I.I.M.U.N. Returns to Haldwani, Bringing Together Young Leaders for Three Days of Debate and Dialogue

पत्नियों ने किया पति को टैग

जैसे ही ये तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की गई, ये वायरल हो गई। कई महिलाओं ने इसमें अपने पति को टैग किया। लोगों को महिला का ये तरीका काफी पसंद आया। इतनी डिटेल के बाद शायद ही कोई पति गलत सामान लाए। वहीं एक शख्स ने कमेंट में लिखा कि बीवी ने नीचे जो दिल का साइन बनाया है उसे देखने के बाद पति सारे आइटम ख़ुशी से ले आएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में I.I.M.U.N. कॉन्फ्रेंस 2026: तीन दिनों तक युवा करेंगे वैश्विक और राष्ट्रीय मुद्दों पर मंथन

स्रोत इंटरनेट मीडिया

More in देश

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823