Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं/बरेली:- मतुआ समाज मेले के लिए काठगोदाम–ठाकुरनगर के बीच विशेष ट्रेन का होगा संचालन, देखें कब से चलेगी ट्रेन और समयसारिणी


मतुआ समाज मेले के अवसर पर यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने काठगोदाम से ठाकुरनगर के बीच विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह जानकारी संजीव शर्मा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, इज्जतनगर मंडल द्वारा दी गई।


उन्होंने बताया कि 05030/05029 काठगोदाम–ठाकुरनगर–काठगोदाम विशेष गाड़ी का संचालन एक-एक फेरे के लिए किया जाएगा। यह ट्रेन 15 मार्च 2026 (रविवार) को काठगोदाम से और 18 मार्च 2026 (बुधवार) को ठाकुरनगर से चलाई जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:- तराई पूर्वी डीएफओ हिमांशु बागरी का यूपी में भी जबरदस्त एक्शन, खैर तस्करी पर कसा शिकंजा......देखें रिपोर्ट:-


रेलवे द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 05030 काठगोदाम–ठाकुरनगर विशेष गाड़ी 15 मार्च को काठगोदाम से सुबह 10:00 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन हल्द्वानी (10:19 बजे), लालकुआं (10:55 बजे), किच्छा (11:18 बजे), बरेली सिटी (12:30 बजे), बरेली जंक्शन (13:20 बजे), लखनऊ जंक्शन (18:10 बजे), गोरखपुर जंक्शन (23:15 बजे) होते हुए अगले दिन छपरा, बरौनी, कटिहार, मालदा टाउन, पाकुड़, रामपुरहाट, बोलपुर शांतिनिकेतन, वर्धमान, बैण्डेल, नैहाटी जंक्शन और दमदम जंक्शन से होकर रात 20:40 बजे ठाकुरनगर पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:- तराई पूर्वी डीएफओ हिमांशु बागरी का यूपी में भी जबरदस्त एक्शन, खैर तस्करी पर कसा शिकंजा......देखें रिपोर्ट:-


वापसी में 05029 ठाकुरनगर–काठगोदाम विशेष गाड़ी 18 मार्च को ठाकुरनगर से सुबह 10:20 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन दमदम जंक्शन, नैहाटी, बैण्डेल, वर्धमान, रामपुरहाट, मालदा टाउन, कटिहार, बरौनी, छपरा, गोरखपुर और लखनऊ होते हुए बरेली जंक्शन (20:10 बजे), बरेली सिटी (20:22 बजे), किच्छा (21:15 बजे), लालकुआं (21:55 बजे) और हल्द्वानी (22:37 बजे) से गुजरते हुए रात 23:30 बजे काठगोदाम पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:- तराई पूर्वी डीएफओ हिमांशु बागरी का यूपी में भी जबरदस्त एक्शन, खैर तस्करी पर कसा शिकंजा......देखें रिपोर्ट:-


रेलवे प्रशासन का कहना है कि इस विशेष ट्रेन के संचालन से मतुआ समाज मेले में जाने वाले यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823