wh यहां हुई हैवानियत की हदें पार तो निवाले मांगने पर युवती को 22 दिन नोचते रहे दरिन्दे , जाने पूरा मामला - UK LIVE 24 NEWS NETWORK यहां हुई हैवानियत की हदें पार तो निवाले मांगने पर युवती को 22 दिन नोचते रहे दरिन्दे , जाने पूरा मामला - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

दुष्कर्म

यहां हुई हैवानियत की हदें पार तो निवाले मांगने पर युवती को 22 दिन नोचते रहे दरिन्दे , जाने पूरा मामला

सतना। MP Crime News: सतना जिले के नादान देहात थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पहले दलित महिला को ढाबे पर बंधक बनाया फिर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इस अपराध के मुख्य आरोपी ढाबा मालिक, कुक और एक कर्मचारी है। किसी तरह महिला आरोपितों के चंगुल से छूटकर घर पहुंची और अपने पति को सारी आपबीती सुनाई। पति ने नादन देहात थाने में मामला दर्ज कराया। बता दें कि पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पति से झगड़ा कर घर से भागी थी महिला

महिला ने पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए बताया कि, उसका पति से झगड़ा हुआ था और गुस्से में वो घर छोड़कर पैदल ही अपने रिश्तेदार के घर जाने के लिए निकल गई। रास्ते में महिला को भूख लगी तो वो खाने के लिए एक ढाबे पर रूक गई। महिला को अकेला पाकर ढाबा संचालक ने मौके का फायदा उठाया और रोटी खिलाने के बहाने से उसके साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस के मुताबिक, महिला सतना जिले की तहसील मैहर की रहने वाली है। महिला अपने पहले पति को छोड़कर दूसरे पति के साथ रह रही थी। 20 नवंबर को पति के साथ झगड़ हुआ था। गुस्से में आकर महिला दोपहर 12 बजे अपना घर छोड़कर पैदल ही अपनी बहन के घर जाने के लिए निकल गई। शाम 6 बजे महिला कंचन ढाबे में खाने के लिए रूकी, जहां उसके साथ तीनों आरोपी ने मिलकर दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराध को अंजाम दिया।

ढाबे में पहले खिलाया खाना फिर किया गंदा काम

ढाबे में खाना खाने के बाद जब महिला जाने लगी तो तीनों आरोपियों ने रात होने का बहाना कर उसे रोक लिया। पैदल चलने के कारण महिला काफी थक गई थी और इस वजह से वो भी रूकने के लिए मान गई। महिला ने पुलिस को बताया कि सनी उसको एक कमरे में ले गया और कमरा बंद कर दिया।

रात 11 बजे वह कमरे में घुसा और जान से मारने की घमकी देकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। बता दें कि दोपहर को महिला से ढाबे का काम कराया जाता था और रात को उसके साथ ढाबे के कर्मचारी दुष्कर्म करते थे। 23 नवंबर को ढाबे में खाना बनाने वाले लल्लू यादव ने सनी साकेत के साथ मिलकर दुष्कर्म किया। इसके 3 दिन बाद ढाबे के मालिक राजेंद्र प्रसाद पटेल ने भी महिला के साथ गंदा काम किया।

महिला को दी धमकी

सभी ने महिला को धमकी दी की अगर उसने पुलिस को बताने की कोशिश की तो उसे जान से मार देंगे। 13 दिसंबर को जब ढाबे पर कोई नहीं था, इसी का मौका पाकर महिला ढाबे से भाग निकली और सीधे मैहर पहुंची। इसके बाद पति को आपबीती बताई। पति के साथ थाना नादन देहात पहुंचकर मामला दर्ज कराया। बता दें कि महिला के पति ने मैहर थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। आसपास के इलाके में पत्नी की तलाश भी की थी लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया था। दुष्कर्म के बाद महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। महिला ने पुलिस को बताया कि होटल में बंधक बनाए रखने की वजह से वह तनाव में है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

स्रोत इंटरनेट मीडिया

Continue Reading
You may also like...

More in दुष्कर्म

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823