wh (बड़ी खबर) इस देश से दिल्ली आ रही फ्लाइट में बम की सूचना से मचा हड़कंप - UK LIVE 24 NEWS NETWORK (बड़ी खबर) इस देश से दिल्ली आ रही फ्लाइट में बम की सूचना से मचा हड़कंप - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

दिल्ली

(बड़ी खबर) इस देश से दिल्ली आ रही फ्लाइट में बम की सूचना से मचा हड़कंप

रूस की राजधानी मास्को से दिल्ली आ रहे विमान में बम रखे जाने की सूचना से शुक्रवार सुबह हड़कंप की स्थिति बन गई। दिल्ली में विमान की लैंडिंग के बाद जांच जारी है। अच्छी बात यह है कि सभी क्रू सदस्यों और विमान में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया है।

विमान की जांच जारी

समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक, दिल्ली पुलिस को शुक्रवार सुबह रूस के मास्को शहर से दिल्ली आ रहे विमान में बम रखे जाने की सूचना मिली। इसके बाद महकमे में हड़कंप मच गया। तत्काल बाद दिल्ली स्थित पालम एयरपोर्ट पर सुबह तकरीबन 3 बजकर 20 मिनट पर विमान लैंड हुआ। इसके बाद विमान की जांच जारी है। तसल्ली की बात यह है कि सभी यात्री सुरक्षित हैं।

सभी यात्रियों को उतारा गया सुरक्षित

मिली जानकारी के मुताबिक, विमान के लैंड होते ही सभी क्रू के सदस्यों और सवार यात्रियों सुरक्षित उतारा गया। दिल्ली ने आधिकारिक बयान में कहा है कि विमान की जांच जारी है।

स्रोत इंटरनेट मीडिया 

Continue Reading
You may also like...

More in दिल्ली

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823