wh खुशखबरी। कश्मीर घाटी के हिंदुओं को प्रशासन का तोहफा, देखें ताजा खबर - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

जम्मू-कश्मीर

खुशखबरी। कश्मीर घाटी के हिंदुओं को प्रशासन का तोहफा, देखें ताजा खबर

जम्मू कश्मीर प्रदेश प्रशासन ने शुक्रवार को कश्मीर घाटी में कार्यरत विस्थापित कश्मीरी हिन्दू कर्मचारियों के लिए तीन दिन का विशेष आकस्मिक अवकाश घोषित किया है। यह अवकाश उन्हें महाशिवरात्रि के पर्व के उपलक्ष्य में प्रदान किया गया है।

महाशिवरात्रि का पर्व कश्‍मीरी हिंदुओं का सबसे बड़ा त्‍यौहार

महाप्रशासनिक विभाग द्वारा जारी एक अधिसूचना के मुताबिक, कश्मीर घाटी में प्रधानमंत्री रोजगार पैकेज योजना के तहत नौकरी प्राप्त करने वाले विस्थापित कश्मीरी हिंदू कर्मचारियों के लिए सात, नौ व ग्यारह मार्च 2024 को विशेष आकस्मिक अवकाश रहेगा।

यह निर्णय जम्मू में अपने परिजनों के साथ महाशिवरात्रि का पर्व मनाने के इच्छुक कर्मियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। महाशिवरात्रि का पर्व कश्मीरी हिंदुओं का सबसे बड़ा त्यौहार है।

स्रोत IM

Continue Reading
You may also like...

More in जम्मू-कश्मीर

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823