wh (बिग ब्रेकिंग) बेरीपड़ाव से 3 अगस्त से लापता हुई नाबालिक युवती की हत्या के मामले में दो युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, ऐसे गला रेत कर की थी अंजलि की हत्या, प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह, पढ़ें विस्तृत रिपोर्ट:- - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

Uncategorized

(बिग ब्रेकिंग) बेरीपड़ाव से 3 अगस्त से लापता हुई नाबालिक युवती की हत्या के मामले में दो युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, ऐसे गला रेत कर की थी अंजलि की हत्या, प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह, पढ़ें विस्तृत रिपोर्ट:-

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल पंकज भट्ट द्वारा युवती की हत्या से संबंधित घटित घटना का तत्काल खुलासा करने व अभियुक्त की गिरफ्तारी करने हेतु अधीनस्थों का आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। एस0पी0 सिटी हल्द्वानी, हरबंश सिंह अभिनेय चौधरी क्षेत्राधिकारी लालकुआ के सफल पर्यवेक्षण में डी0आर0 वर्मा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के नेतृत्व में गुमशुदा अंजली आर्या की तलाश हेतु तीन टीमों का गठन किया जिन्हें गुमशुद्वा उपरोक्त की तलाश हेतु भिन्न -भिन्न राज्यो हेतु रवाना किया गया ।


दौराने सुरागरसी पतारसी में उक्त घटना में दो व्यक्तियो 1- यामीन 2- सचिन सक्सेना उर्फ छोटू के सम्मलित होने के सम्बन्ध में साक्ष्य प्राप्त हुये । शक के आधार पर उक्त दोनो व्यक्तियो से पूछताछ हेतु थाना पुलभट्टा बुलाकर गहन पूछताछ की गयी तो दोनो संदिग्धो द्वारा बताया गया कि अंजली आर्या से यामीन की दोस्ती फेसबुक व व्हस्एप के माध्यम से हो गयी थी जिससे उनके आपस में काफी अच्छे दोस्ताना सम्बन्ध बन गये थे । दोनो किच्छा क्षेत्र में अक्सर मिलते रहते थे। अंजली यामीन से शादी करने का दबाव बना रही थी और खर्चे की मांग कर रही थी । संदिग्ध यामीन उससे शादी नही करना चाहता था और उसे किसी भी तरह पीछा छुडाना चाहता था । सोची समझी योजना के तहत दिनांक 03/08/2022 को यामीन ने अंजली को मय सामान के किच्छा बुलाया किच्छा आने के बाद अंजली आर्या ने यामीन को फोन किया तो यामीन अपने भाई की बुलेट मोटर साईकिल लेकर अंजली को लेने किच्छा गया तथा वहा से अपने मित्र सचिन को फोन कर किच्छा बुलवाया वहा से यामीन तथा सचिन सक्सेना अंजली को मोटर साईकिल में साथ लेकर शक्ति फार्म रोड में वन विभाग की चौकी से आगे शहदौरा जंगल में बायी तरफ सडक से लगभग 500 मीटर अन्दर जंगल में जाकर नाले के किनारे यामीन द्वारा चाकू से अंजली आर्या की गला रेत कर हत्या कर दी तथा आला कत्ल मौके पर ही फैककर दोनो व्यक्ति यामीन व सचिन सक्सेना मोटर साईकिल से बैगूल डाम गये जहा यामीन ने अपने खून के सने कपडे धोये । यामीन ने सचिन सक्सेना को बहेडी उसके काम वाले स्थान पर छोडा तथा यामीन अपने घर चला गया।


आज दिनांक 27/8/2022 को अभियुक्तगणो की निशादेही के आधार पर शहदौरा जंगल से अपहर्ता /गुमशुदा अंजली आर्या का मृत शव तथा आलाकत्ल चाकू बरामद किया गया है। बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 302/201/34 भादवि की वृद्धि की गयी।
नाम पता अभियुक्त
1- यामीन पुत्र मो0 अहमद निवासी ग्राम बरा नियर गैस एजेन्सी थाना पुलभट्टा
2- सचिन सक्सेना उर्फ छोटू पुत्र रतन लाल निवासी ग्राम बरा नियर गैस एजैन्सी थाना पुलभट्टा
पुलिस टीम प्रथम
1- व0उ0नि0 बलवन्त कम्बोज
2- कानि0 आनन्दपुरी
3- कानि0 किशौर रौतेला
टीम द्वितीय
1-उ0नि0 कृपाल सिंह
2-कानि0 प्रदीप पिल्खवाल
टीम तृतीय
1-उ0नि0 त्रिभुवन सिंह
2- कानि0 अनिल शर्मा
विवेचक:- उ0नि0 कृपाल सिंह कोतवाली लालकुऑ जनपद नैनीताल

Continue Reading
You may also like...
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823