wh यहां दिखा मां का शर्मसार करने वाला रूप, 9 महीने के बच्चे को इस बेरहमी से पीटा देखकर आप भी रह जाएंगे दंग, देखे वीडियो - UK LIVE 24 NEWS NETWORK यहां दिखा मां का शर्मसार करने वाला रूप, 9 महीने के बच्चे को इस बेरहमी से पीटा देखकर आप भी रह जाएंगे दंग, देखे वीडियो - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

Uncategorized

यहां दिखा मां का शर्मसार करने वाला रूप, 9 महीने के बच्चे को इस बेरहमी से पीटा देखकर आप भी रह जाएंगे दंग, देखे वीडियो

जम्मूः जम्मू कश्मीर के सांबा जिले में एक महिला के अपने नौ महीने के बच्चे को बेरहमी से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

अधिकारियों ने कहा कि वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने महिला की क्रूरता के लिए उसके खिलाफ पुलिस कार्रवाई की मांग की। दिल दहला देने वाले इस वीडियो में महिला को कथित तौर पर अपने नौ माह के बच्चे की पिटाई करते, उसे थप्पड़ मारते और बिस्तर पर फेंकते हुए देखा गया।

https://twitter.com/satwantrissam/status/1513544274020745220?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1513544274020745220%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=http%3A%2F%2Fapi-news.dailyhunt.in%2F

यह वीडियो संभवत: महिला के किसी रिश्तेदार ने बनाया था। महिला के पति ने वीडियो देखने के बाद सांबा जिले के ब्री कामिला क्षेत्र के सरपंच मुख्तियार सिंह के साथ तुरंत पुलिस से संपर्क किया और इसके बाद महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। सांबा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन के मुताबिक महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़ित बच्चे को उसके पिता को सौंप दिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक यह घटना एक महीने पुरानी है।

स्रोत इंटरमीडिया

Continue Reading
You may also like...

More in Uncategorized

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823