Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं। नए विद्युत कनेक्शन और विद्युत पोल लगने के आदेश के बाद बिंदुखत्ता में भाजपाइयों ने बांटी मिठाई, क्षेत्रीय विधायक और सरकार को दिया धन्यवाद

लालकुआं
रिपोर्ट:- शैलेंद्र कुमार सिंह

बिंदुखत्ता में नए विद्युत पोल एवं स्थाई विद्युत कनेक्शन नहीं मिलने से क्षेत्रवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, तो वहीं इस मामले में क्षेत्रीय विधायक मोहन सिंह बिष्ट द्वारा किए गए प्रयासों से इस समस्या का समाधान हो सका है और अब बिंदुखत्ता में नए विद्युत पोल और स्थाई विद्युत कनेक्शन लग सकेंगे।

कुंदन चुफाल, निदेशक, वन विकास निगम, उत्तराखंड

दरअसल पूरा मामला आरटीआई से तब खुला जब विद्युत विभाग द्वारा नए विद्युत पोल और स्थाई विद्युत कनेक्शन की मांग करने पर सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का हवाला दिया जाता था की बिंदुखत्ता में विद्युतीकरण से संबंधित कोई नया कार्य नहीं किया जा सकता, हालांकि ऐसा कोई आदेश नहीं होने की वजह से बिंदुखत्ता की जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड ब्रेकिंग:- भारी बारिश का अलर्ट: कुमाऊं रेंज में पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, सभी जिलों के कंट्रोल रूम नंबर भी……..
मनोज बसनायत, मंडल महामंत्री

वही नए विद्युत पोल और विद्युत कनेक्शन का आदेश होने के बाद तेजतर्रार युवा भाजपा नेता एवं बिंदुखत्ता भाजपा मंडल महामंत्री मनोज बसनायत एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष और उत्तराखंड वन विकास निगम के निदेशक कुंदन चुफाल द्वारा संयुक्त रूप से काररोड मुख्य बाजार में आतिशबाजी कर एवं एक दूसरे को मिठाई खिलाकर सरकार द्वारा किए गए इस कार्य की सराहना की गई। इस दौरान सभी भाजपा नेताओं एवं पदाधिकारियों ने क्षेत्रीय विधायक मोहन सिंह बिष्ट, सांसद एवं केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को धन्यवाद प्रेषित किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड ब्रेकिंग:- भारी बारिश का अलर्ट: कुमाऊं रेंज में पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, सभी जिलों के कंट्रोल रूम नंबर भी……..
बलवंत खोलिया, युवा भाजपा नेता

इस मौके पर मुख्य रूप से उत्तराखंड वन विकास निगम के निदेशक एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष कुंदन सिंह चुफाल, भाजपा मंडल महामंत्री मनोज बसनायत, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व जिलाध्यक्ष किशन गिरी गोस्वामी, मंडल उपाध्यक्ष सुरेश सुयाल, युवा भाजपा नेता बलवंत खोलिया, ओबीसी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष विपिन राजभर, कविंद्र कोरंगा, प्रदीप नौटियाल, महेश फुलारा, मंडल मंत्री पूरन बोरा, ईश्वर कोरंगा, विशम्भर दत्त तिवारी, अनिल गुरुरानी, विजय जोशी, कमल गाडियां, दीप चंद्र जोशी, प्रकाश चंद्र जोशी सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड ब्रेकिंग:- भारी बारिश का अलर्ट: कुमाऊं रेंज में पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, सभी जिलों के कंट्रोल रूम नंबर भी……..
बिंदुखत्ता काररोड पर आतिशबाजी करते एवं एक दूसरे को मिठाई खिलाते भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823