Connect with us

उत्तर प्रदेश

पत्रकार हत्याकांड:- अंतिम संस्कार से पहले परिवारजनों ने शासन-प्रशासन के आगे रखी ये शर्त……

उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए बदमाशों ने दैनिक जागरण के सीतापुर जिले के महोली तहसील के संवाददाता राघवेंद्र बाजपेयी की सरेराह गोली मारकर शनिवार को हत्या कर दी। बाइक सवार राघवेंद्र को शाम चार बजे इमलिया सुल्तानपुर हाईवे के हेमपुर ओवरब्रिज पर रास्ते में रोककर गोलियां मारी गई।

अज्ञात बदमाशों ने राघवेंद्र को घेर लिया तो बचाव में भागने का प्रयास किया। इस पर बदमाशों ने पीठ पर गोली मार दी। राघवेंद्र बाजपेयी लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गए। इसके बाद बदमाशों ने सिर में सटाकर गोली मारी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बढ़ते पर्यटन दबाव पर उठे सवाल, कैरिंग कैपेसिटी तय करने की मांग तेज

पुलिस को चुनौती देने वाले इस हत्याकांड को लेकर अब सूबे में सियासत भी तेज हो गई है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने रविवार सुबह मृतक पत्रकार के परिवार से मुलाकात की।

उन्होंने कहा, । बहादुर पत्रकार साथी ने भ्रष्टाचार को उजागर किया है। धान खरीद और जमीन खरीद में स्टांप चोरी को उजागर किया था, इसको लेकर उसकी हत्या कर दी गई। अधिकारी, अपराधी तत्व का गठजोड़ है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बढ़ते पर्यटन दबाव पर उठे सवाल, कैरिंग कैपेसिटी तय करने की मांग तेज

अगर हत्यारे दो दिन में पकड़े नहीं जाते तो कांग्रेस पूरे प्रदेश में प्रदर्शन करेगी। भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। कांग्रेस पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बढ़ते पर्यटन दबाव पर उठे सवाल, कैरिंग कैपेसिटी तय करने की मांग तेज

वहीं एसडीएम महोली शशिबिंद द्विवेदी से पीड़ित पत्रकार के परिवारजन ने दो करोड़ रुपये का मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को नौकरी और हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग की। डीएम और एसपी के आने पर ही करेंगे अंतिम संस्कार। इसी दौरान महोली विधायक शशांक त्रिवेदी, अपर जिलाधिकारी नीतिश कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रवीन रंजन पीड़ित परिवार के घर पहुंचे।

स्रोत im

More in उत्तर प्रदेश

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823