Connect with us

उत्तराखंड

RPF के सिपाही ने ट्रेन से कटकर दी जान, जांच में जुटी रेलवे पुलिस, देवभूमि में यहां का है मामला

आरपीएफ (रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स) के एक सिपाही ने हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन से कटकर जान दे दी।

हुगली एक्सप्रेस रवाना होते ही सिपाही ने अचानक ट्रैक पर अपने गर्दन रख दी। पल भर में गर्दन धड़ से अलग हो गई। खुली आंखों से यह खौफनाक नजारा देख यात्री सहम गए। सिपाही की पहचान अरविंद तोमर निवासी बागपत, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल में नेटवर्क सुधार की मांग: मंत्री राम सिंह कैड़ा ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से की मुलाकात, नए टावर और फाइबर कनेक्टिविटी का उठाया मुद्दा

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हुगली एक्सप्रेस के प्लेटफार्म नम्बर एक से रवाना होते ही अरविंद ने रेलवे ट्रैक पर अपनी गर्दन रख दी। ट्रेन गुजरने के बाद जब उसका धड़ और सिर अलग हो गए।

शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि अरविंद तोमर की तैनाती एक माह पूर्व ही वेस्टर्न रेलवे रतलाम से हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर हुई थी। जबकि अरविंद की पत्नी पहले से रुड़की आरपीएफ में तैनात हैं। घटना की सूचना पर आरपीएफ, जीआरपी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल में नेटवर्क सुधार की मांग: मंत्री राम सिंह कैड़ा ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से की मुलाकात, नए टावर और फाइबर कनेक्टिविटी का उठाया मुद्दा

आत्महत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। अरविंद के स्वजनों सहकर्मियों और परिचितों से आत्महत्या के कारणों के बारे में जानकारी ली जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल में नेटवर्क सुधार की मांग: मंत्री राम सिंह कैड़ा ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से की मुलाकात, नए टावर और फाइबर कनेक्टिविटी का उठाया मुद्दा

आरपीएफ और रेलवे प्रशासन के आला अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मृतक के पिता व पत्नी को घटना की जानकारी दी। फिलहाल आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। रेलवे पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

स्रोत im

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823