Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं में निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा, पूर्व चेयरमैन रामबाबू मिश्रा सहित कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने सरकार की कार्यप्रणाली को लेकर कही ये बात

लालकुआं (नैनीताल)
रिपोर्ट:- शैलेन्द्र कुमार सिंह

जहां एक ओर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी द्वारा कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है तो वही उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर प्रदेश की लगभग सभी विधानसभाओं में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं द्वारा भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है।

सरदार गुरदीप सिंह, नगर अध्यक्ष, कांग्रेस पार्टी, लालकुआं

इसी क्रम में आज 19 नवंबर को लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भारत जोड़ो यात्रा निकाली। इस दौरान कांग्रेस नगर अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह, नैनीताल जनपद के पर्यवेक्षक व पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन, पूर्व चेयरमैन लालकुआं रामबाबू मिश्रा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रवि शंकर तिवारी और कांग्रेस एससी विभाग के नैनीताल जिलाध्यक्ष इंद्रपाल आर्य ने अपने संयुक्त बयानों में कहा कि मौजूदा समय में भारतीय जनता पार्टी की सरकार में लगातार बढ़ रही महंगाई से आम जनमानस त्रस्त है।

रामबाबू मिश्रा, पूर्व चेयरमैन, लालकुआं

इसके अलावा बेरोजगारी आज अपनी चरम सीमा पर है और भ्रष्टाचार पर सरकार कोई लगाम नहीं लगा सकी है। वहीं अंकिता हत्याकांड में भी सरकार की विफलता किसी से छुपी नहीं है और आज भी अंकिता भंडारी के परिजनों को न्याय नहीं मिल पाया है।

इंदर पाल आर्य, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस एससी विभाग, नैनीताल

इन सभी मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्टी प्रदेश स्तरीय आह्वान पर विधानसभा क्षेत्रों में भारत जोड़ो यात्रा निकाल रही है और इसी क्रम में लालकुआं विधानसभा में भी भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई है साथ ही जनता को भारत जोड़ो यात्रा के तहत जागरूक करने का भी काम किया जा रहा है क्योंकि भाजपा सरकार में आम जनमानस त्रस्त है और सरकार की विफलता भारत जोड़ो यात्रा के तहत जन-जन तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है। वही हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई आपस में सब भाई भाई के सद्भाव के तहत सभी को एकता के सूत्र में पिरोने का काम भारत जोड़ो यात्रा कर रही है।

रवि शंकर तिवारी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता

इस मौके पर मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरेंद्र बोरा, हेमवती नंदन दुर्गापाल, चेयरमैन लाल चंद्र सिंह, हरीश बिसौती, खीमानंद दुम्का, बीना जोशी, माया देवी, भगवान धामी, गिरधर बम, पुष्कर दानू, हरेंद्र क्वीरा, रमेश जोशी, उमेश कबडवाल, कैलाश दुम्का, प्रमोद कालोनी, हेमंत पाण्डे, राजा धामी, दीपक बत्रा, राजेंद्र खानवाल, आजम खान सहित तमाम कांग्रेसी मौजूद रहे।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823