wh (उत्तराखंड) पिकनिक मनाने जा रहे हैं तो हो जाएं सावधान, नहीं तो इन पांच युवकों जैसा होगा हाल, देखें वीडियो - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

आपदा

(उत्तराखंड) पिकनिक मनाने जा रहे हैं तो हो जाएं सावधान, नहीं तो इन पांच युवकों जैसा होगा हाल, देखें वीडियो

देहरादून के मालदेवता में पिकनिक मनाने जाना पांच युवकों को बहुत भारी पड़ा। उनकी जान पर बन आई।

मालदेवता में गत 19 अगस्‍त को तबाही मचाने के बाद नदी अब भी वहां के ग्रामीणों को डरा रही है। देहरादून के मालदेवता में देर रात नदी का जलस्‍तर बढ़ गया और पिकनिक मनाने पहुंचे पांच युवक टापू में फंस गए।

पांचों युवकों को रस्‍सों के सहारे सुरक्षित किनारे निकाला

सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने आरक्षी सुशील कुमार के नेतृत्व में रेस्क्यू कार्य किया। पांचों युवकों को रस्‍सों के सहारे सुरक्षित किनारे निकाला गया। जानकारी के मुताबिक सोमवार को देर रात सिटी कंट्रोल रूम द्वारा एसडीआरएफ को घटना की सूचना दी गई।

नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी के बीच बने टापू में फंस गए थे युवक

उन्‍हें बताया गया कि मालदेवता पुलिस चौकी क्षेत्र केसरवाला में पांच युवक नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी के बीच बने टापू में फंस गए हैं। जिसके बाद एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम मोके पर पहुंची।

अचानक बढ़ गया नदी का जलस्‍तर

बताया गया कि उक्‍त पांच युवक पिकनिक मनाने आए हुए थे और नदी किनारे बैठे हुए थे कि अचानक नदी का जलस्‍तर बढ़ गया। नदी का बहाव इतना तेज था कि उनके लिए स्वयं पार करना संभव नही था। इसलिए पांचों वहीं फंस गए।

एक रस्‍से को नदी के इस छोर से दूसरे छोर तक बांधा

रेस्क्यू टीम रेस्क्यू कार्य आरम्भ किया गया। जिसमें सबसे पहले कड़ी मशक्‍कत कर एक रस्‍से को नदी के इस छोर से दूसरे छोर तक बांधा गया। उक्‍त युवकों लाइफ जैकेट दी गई। जिसके बाद सकुशल युवकों को किनारे निकाला गया।

युवकों का विवरण :

  • गौतम कुमार पुत्र रामकिशन, उम्र- 37 वर्ष, निवासी- ईश्वर विहार, रायपुर, देहरादून
  • कोशिन्द्र पुत्र बलजीत सिंह, 23 वर्ष, हाल निवासी- मंदाकिनी विहार, रायपुर
  • प्रवीण सिंह पुत्र सोमपाल, 28 वर्ष, निकट रायपुर थाना काली मंदिर, देहरादून
  • सोकिम कुमार पुत्र सोमपाल, 30 वर्ष, पता- उपरोक्त
  • मनोज कुमार पुत्र सोमपाल, 23 वर्ष, पता- उपरोक्त

स्रोत:- इंटरनेट मीडिया

Continue Reading
You may also like...
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in आपदा

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823