wh Uttarakhand News: भाजपा नेता ने दरोगा को जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल, जानें क्या है पूरा मामला…… - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

Uttarakhand News: भाजपा नेता ने दरोगा को जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल, जानें क्या है पूरा मामला……

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में थाना ट्रांजिट कैंप इलाके में दरोगा और बीजेपी नेता के बीच हाथापाई का मामला सामने आया है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

वायरल वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई की. एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने आरोपी दरोगा को निलंबित कर दिया. जबकि बीजेपी नेता राधेश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस घटना के बाद से पूरे मामले की चर्चा इलाके में हो रही है और वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है.

मामला शुक्रवार दोपहर अटरिया रोड का है. जहां पुलिस लाइन में तैनात फौजी मटकोटा निवासी उप-निरीक्षक हरवीर सिंह किसी काम के सिलसिले में पहुंचे थे. बताया जा रहा है कि हरवीर सिंह बीते दो-तीन दिनों से ड्यूटी से अनुपस्थित थे. इसी दौरान उनका एक व्यक्ति से विवाद हो गया जो बढ़ते-बढ़ते बहसबाजी में बदल गया.

घटना की सूचना मिलते ही बीजेपी उत्तरी मंडल के महामंत्री राधेश शर्मा अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे. वहां उनकी दरोगा से तीखी नोकझोंक हो गई.

बातचीत इतनी बढ़ गई कि दोनों के बीच हाथापाई हो गई. बीजेपी नेता ने गुस्से में आकर दरोगा को थप्पड़ मार दिया जिससे मामला और बिगड़ गया. इस हाथापाई का वहां खड़े किसी शख्स ने वीडियो बना लिया जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने तत्काल प्रभाव से दरोगा हरवीर सिंह को निलंबित कर दिया. जबकि थाना प्रभारी मोहन चंद्र पांडे ने बीजेपी नेता राधेश शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी कर ली है.

स्रोत im

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823