Connect with us

आपदा

(उत्तराखंड) उफनाई यमुना, फंसी महिलाएं, फिर देवदूत बनकर इन्होंने बचाई जान, बेजुबानो को भी दिया सहारा

उत्तरकाशी में यमुनोत्री धाम से लगे बनास गांव की दो महिलाएं यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से टापू पर फंस गई। इस दौरान कुछ पशु भी यहां फंस गए। सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर  रेस्क्यू अभियान और महिलाओं सहित बेजुबानों को सुरक्षित निकाला।

यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में दूसरे दिन भी बारिश थमने का नाम नहीं ले रही थी। बारिश के चलते जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और श्रद्धालुओं को बारिश के बीच जानकीचट्टी से यमुनोत्री  की पांच किमी की जोखिम भरी पैदल यात्रा कर करनी पड़ रही है। इस दौरान यहां दो महिलाएं यमुना नदी के टापू पर फंस गई। एक स्थानीय व्यक्ति द्वारा फ़ोन के माध्यम से एसडीआरएफ को सूचित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के एनएसएस कैंप का ग्राम प्रधान सीमा पाठक ने किया शुभारंभ, ये भी रहे मौजूद

टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर पहुंचकर ज्ञात हुआ कि उक्त स्थानीय महिलाएं अपने पशु लेने नदी पार गई थी। अचानक नदी का जलस्तर बढ़ने से वह बीच नदी में फंस गई। एसडीएआरएफ रेस्क्यू टीम के द्वारा दोनों महिलाओं को लाइफ जैकेट पहनाकर रोप रिवर क्रॉसिंग की मदद से नदी के इस पार लाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के एनएसएस कैंप का ग्राम प्रधान सीमा पाठक ने किया शुभारंभ, ये भी रहे मौजूद

इसके बाद फंसी हुई तीन गायों को भी एक-एक कर के सुरक्षित नदी के इस पार लाया गया। 

एक महिला के घुटने में चोट भी लग गई थी। एसडीआरएफ टीम द्वारा उक्त महिला को प्राथमिक उपचार देकर परिजनों के साथ घर भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के एनएसएस कैंप का ग्राम प्रधान सीमा पाठक ने किया शुभारंभ, ये भी रहे मौजूद

ग्रामीणों ने एसडीआरएफ का आभार जताया। बताया कि उक्त महिलाएं गायों को लेकर यमुना नदी तट से लगे असनोलतोक में गए थे।

लगातार बारिश के कारण यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से वह टापू में फंस गए थे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस एसडीआरएफ जानकीचट्टी को दी।

स्रोत इंटरनेट मीडिया

Continue Reading
You may also like...
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in आपदा

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823