wh लालकुआं। दीजिये बधाई, बेरिपड़ाव निवासी भाजपा नेता की बेटी अंशु ने इस प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम किया रोशन……. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तर प्रदेश

लालकुआं। दीजिये बधाई, बेरिपड़ाव निवासी भाजपा नेता की बेटी अंशु ने इस प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम किया रोशन…….

लालकुआं :(बधाई) बेरिपड़ाव की अंशु ने जीता गोल्ड, बुलंदशहर की माही को 4-1 से हराया

लालकुआं: देहरादून में 11 सितंबर से शुरू हुई सीबीएसई नॉर्थ जोन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में हल्दुचौड निवासी कक्षा नौ वीं की छात्रा अंशु गिरी गोस्वामी ने गोल्ड मेडल जीतकर अपने माता-पिता को क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

इस प्रतियोगिता में देश भर के 225 स्कूलों के 1051 मुक्केबाज खिलाड़ियों ने भाग लिया है। अपने फाइनल गेम में अंशु ने बुलंदशहर उत्तर प्रदेश की माही को 4:1 से हराया और गोल्ड मेडल अपने नाम किया है।

अंशु गिरी गोस्वामी वरिष्ठ भाजपा नेता नंदन गोस्वामी की पुत्री हैं और वह वर्तमान में 9वी कक्षा में एवरग्रीन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अध्यनरत है। 42 किलोग्राम भार वर्ग में अंशु गोस्वामी ने सीबीएसई नॉर्थ जोन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में प्रतिभाग किया था जिसमें।

उन्होंने क्वालीफाई करते हुए क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल में अपने प्रतिद्वंदियों को करारी शिकस्त देते हुए फाइनल में प्रवेश किया और फाइनल में आज उन्होंने बुलंदशहर की माही को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार विद्यालय वह क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तर प्रदेश

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823