wh हल्द्वानी/रुद्रपुर। यहां भयंकर कार दुर्घटना में पति-पत्नी की हुई मौत, बेटी आईसीयू में भर्ती, रुद्रपुर का है परिवार, देखें रिपोर्ट:- - UK LIVE 24 NEWS NETWORK हल्द्वानी/रुद्रपुर। यहां भयंकर कार दुर्घटना में पति-पत्नी की हुई मौत, बेटी आईसीयू में भर्ती, रुद्रपुर का है परिवार, देखें रिपोर्ट:- - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

हल्द्वानी/रुद्रपुर। यहां भयंकर कार दुर्घटना में पति-पत्नी की हुई मौत, बेटी आईसीयू में भर्ती, रुद्रपुर का है परिवार, देखें रिपोर्ट:-

हल्द्वानी।

पत्नी और बेटी के साथ नैनीताल जा रहा कार सवार स्क्रैप कारोबारी हादसे का शिकार हो गया। तेज रफ्तार कार टांडा जंगल में अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार दंपति की मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि बेटी बुरी तरह घायल हो गई। आनन-फानन में तीनों सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने दंपति की मौत की पुष्टि की। जबकि बुरी तरह घायल बेटी का आईसीयू में उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) दीपावली से पहले परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, घर में लगी आग से हजारों का सामान जलकर राख......


पुलिस के मुताबिक खेड़ा रुद्रपुर ऊधम सिंह नगर निवासी जहूर अहमद (50 वर्ष) पुत्र हबीब स्क्रैप का कारोबार करते हैं। गुरुवार को वह 48 वर्षीय पत्नी राशिदा और 24 वर्षीय बेटी निदा के साथ घर से नैनीताल में रहने वाले भाई के घर जाने के लिए निकले थे। कार संख्या यूके 06 बीडी-9333 पर सवार परिवार टांडा जंगल में एस मोड़ और बेलबाबा के बीच ही पहुंचा था कि तभी कार अनियंत्रित हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में दीपेंद्र सिंह कोश्यारी की बढ़ती सक्रियता से सियासी हलचल तेज, 2027 के चुनाव पर नजरें!


कार सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। जोरदार टक्कर में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। आनन-फानन में राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। कुछ ही देर में टीपीनगर पुलिस मौके पर पहुंची। इसी बीच वहां से गुजर रहे एक अधिकारी को सिपाहियों ने रोका।


उन्होंने अपनी निजी कार में जहूर, राशिदा और निदा को डाला और एसटीएच लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने जहूर और राशिदा को मृत घोषित कर दिया। जबकि बेहद नाजुक हालत में निदा का आईसीयू में उपचार शुरू किया गया। टीपीनगर चौकी प्रभारी दीपक बिष्ट ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) दीपावली से पहले परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, घर में लगी आग से हजारों का सामान जलकर राख......

हादसे में दो लोगों की मृत्यु हो गई। कार सवार रुद्रपुर से हल्द्वानी की ओर आ रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823