wh उत्तराखंड। यहां भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत, एक शिक्षण संस्थान के बताए जा रहे सभी छात्र…..देखें डिटेल - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

उत्तराखंड। यहां भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत, एक शिक्षण संस्थान के बताए जा रहे सभी छात्र…..देखें डिटेल

देहरादून। पहाड़ों की रानी मसूरी शनिवार तड़के सड़क हादसे से दहल गई। यहां झड़ीपानी मार्ग पर दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई। तीन लोगों की मौके पर मौत हुई और दो ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एक घायल महिला का अभी दून हॉस्पिटल में इलाज हो रहा है। एसएसपी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्‍थल का जायजा लिया।

बताया गया कि दुर्घटनाग्रस्‍त फोर्ड कार में कुल छह लोग सवार थे। दुर्घटनाग्रस्त फोर्ड कार में चार पुरुष और दो महिलाएं सवार थे। बताया गया कि चूनाखाल झाड़ीपानी मार्ग पर शनिवार सुबह पांच बजे एक वाहन कमल कॉटेज के समीप अनियंत्रित होकर नीचे सड़क पर उल्टा होकर गिरा।

 

अग्निशमन अधिकारी डीएस तड़ियाल ने बताया कि तीन कार सवारों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है और तीन घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। जिनमें से दो लोगों की और मौत हो गई है। सभी कार सवार देहरादून के एक शिक्षण संस्थान के छात्र बताए जा रहे हैं।

मृतक

  • दिग्नश प्रताप सिंह, छात्र आईएमएस
  • अमन राणा, छात्र आईएमएस सेलाकुई
  • आशुतोष तिवारी, आईएमएस पासआउट
  • हरद्यांश चंद्र, डीआईटी
  • तनु रावत, आईएमएस

घायल

  • नैंसी, निवासी मेरठ

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823