wh (बड़ी खबर) देश के सभी शैक्षणिक संस्थानों में एक ड्रेस कोड लागू करने की याचिका मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा……. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK (बड़ी खबर) देश के सभी शैक्षणिक संस्थानों में एक ड्रेस कोड लागू करने की याचिका मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा……. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

जन मुद्दे

(बड़ी खबर) देश के सभी शैक्षणिक संस्थानों में एक ड्रेस कोड लागू करने की याचिका मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा…….

देश भर के शैक्षणिक संस्थानों में एक कॉमन ड्रेस कोड लागू करने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई, जिस पर कोर्ट ने सुनवाई से इंकार कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने स्‍पष्‍ट शब्‍दों में कहा कि यह याचिका हमारे हस्‍तक्षेप के योग्‍य नहीं है.

दरअसल सुप्रीम कोर्ट के वकील अश्विनी उपाध्याय के बेटे और लॉ स्टूडेंट 18 वर्षीय निखिल उपाध्याय ने देश भर के शैक्षणिक संस्थानों में एक कॉमन ड्रेस कोड लागू करने को लेकर एक याचिका दाखिल की थी. याचिका में कहा गया है कि केंद्र और राज्य सरकारों को दिशा निर्देश दिया जाना चाहिए कि मान्यता प्राप्त सभी शैक्षणिक संस्थानों के लिए ड्रेस कोड लागू करें. याचिकाकर्ता का तर्क था कि इससे देश में समानता, सामाजिक एकता और गरिमा सुनिश्चित हो और देश की एकता और अखंडता सुदृढ़ हो सके.

स्रोत इंटरनेट मीडिया

Continue Reading
You may also like...

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823