wh प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर इस राज्य में पैदा होने वाले नवजात बच्चो को दिया जाएगा सोने का किमती उपहार, इतने हजार की होगी उपहार - UK LIVE 24 NEWS NETWORK प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर इस राज्य में पैदा होने वाले नवजात बच्चो को दिया जाएगा सोने का किमती उपहार, इतने हजार की होगी उपहार - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

देश

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर इस राज्य में पैदा होने वाले नवजात बच्चो को दिया जाएगा सोने का किमती उपहार, इतने हजार की होगी उपहार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तमिलनाडु इकाई ने 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाने का फैसला किया है, इसके लिए तमिलनाडु बीजेपी इकाई नवजात शिशुओं को सोने की अंगूठियां बाटेंगी।

इसके अलावा 720 किलोग्राम मछली वितरित कर अन्य योजनाओं भी हैं। मत्स्य पालन और सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री एल मुरुगन ने गुरुवार को कहा, “हमने चेन्नई में सरकारी आरएसआरएम अस्पताल की पहचान की है और फैसला किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर पैदा हुए सभी बच्चों को सोने की अंगूठी दी जाएगी।”

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में दीपेंद्र सिंह कोश्यारी की बढ़ती सक्रियता से सियासी हलचल तेज, 2027 के चुनाव पर नजरें!

पहल की लागत के बारे में एक सवाल के जवाब में मंत्री एल मुरुगन ने कहा, “यह लगभग 2 ग्राम सोना प्रति अंगूठी होगा जो लगभग 5000 है।” पार्टी की स्थानीय इकाई ने उस दिन विशेष अस्पताल में लगभग 10-15 प्रसव का अनुमान लगाया है। उन्होंने कहा, ”यह एक फ्रीबी नहीं है। हम सिर्फ उस दिन पैदा हुए बच्चों का स्वागत करके अपने प्रधान मंत्री का जन्मदिन मना रहे हैं।”

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण सिंह द्वारा 30 अगस्त को भेजे गए तीन पन्नों के पत्र के अनुसार, सभी राज्यों को पिछले वर्षों में आयोजित कार्यक्रमों की तरह इस अवसर को ‘सेवा पखवाड़ा’ के रूप में चिह्नित करने के लिए कहा गया है। इसके तहत, गतिविधियों में रक्तदान और चिकित्सा जांच शिविर शामिल हैं। पार्टी नेतृत्व ने सख्ती से कहा था कि कोई केक नहीं काटा जाए और न ही हवन किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में दीपेंद्र सिंह कोश्यारी की बढ़ती सक्रियता से सियासी हलचल तेज, 2027 के चुनाव पर नजरें!

मत्स्य पालन और सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री एल मुरुगन ने कहा कि पीएम मोदी इस साल 72 वर्ष के हो जाएंगे। मंत्री ने कहा, हमने 720 किलो मछली देने के लिए मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के निर्वाचन क्षेत्र को चुना है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में दीपेंद्र सिंह कोश्यारी की बढ़ती सक्रियता से सियासी हलचल तेज, 2027 के चुनाव पर नजरें!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मत्स्य संपदा योजना (पीएमएमएसवाई) योजना मछली की खपत को प्रोत्साहित करती है और इसलिए, हम इसे वितरित कर रहे हैं। बेशक, हम जानते हैं कि पीएम शाकाहारी हैं।” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को तटीय सफाई दिवस के रूप में भी मनाया जाएगा।

स्रोत इंटरनेट मीडिया

Continue Reading
You may also like...

More in देश

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823