wh बड़ी खबर :- इस पार्टी की मुखिया हुई गंभीर रूप से घायल, देखे रिपोट - UK LIVE 24 NEWS NETWORK बड़ी खबर :- इस पार्टी की मुखिया हुई गंभीर रूप से घायल, देखे रिपोट - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

देश

बड़ी खबर :- इस पार्टी की मुखिया हुई गंभीर रूप से घायल, देखे रिपोट

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सिर में चोट लगी है। सिर में चोट लगने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को एसएसकेएम (SSKM) अस्पताल में भर्ती कराया गया। टीएमसी ने मुख्यमंत्री को चोट लगने की तस्वीर भी साझा की है। टीएमसी ने लिखा कि हमारी चेयरपर्सन को गंभीर चोट आई है। उनके लिए दुआ कीजिए। साल 2024 में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को दूसरी बार चोट लगी है। जनवरी महीने में उन्हें बर्धमान जिले से लौटते वक्त माथे के ऊपरी हिस्से में चोट लगी थी। तब मुख्यमंत्री के काफिले की कार की हल्का एक्सीडेंट हुआ था। इसके बाद सीएम के चालक को अचानक ब्रेक लगाना पड़ा था।

कैसे लगी सीएम को चोट?
मुख्यमंत्री ममता की एक तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें उनके माथे से खून निकलता दिख रहा है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को माथे में चोट उस वक्त पर लगी जब वह अपने घर में ट्रेड मिल कर रही थीं। इसके बाद उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी अस्पताल ले गए। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जब चोट लगी तो वह कालीघाट आवास परिसर में थीं। इस साल ममता बनर्जी को दूसरी बार चोट लगी है। तृणमूल कांग्रेस ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के चोट लगाने की जानकारी देते हुए कहा है कि उन्हें काफी काफी गंभीर चोट आई है। टीएमसी ने आग्रह किया है कि आप उनके लिए दुआ कीजिए।

स्त्रोत IM

Continue Reading
You may also like...

More in देश

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823