wh बड़ी खबर। पंतनगर विश्वविद्यालय में छात्राओं का अश्लील वीडियो बनाने के मामले में ये रही ताजा अपडेट:- - UK LIVE 24 NEWS NETWORK बड़ी खबर। पंतनगर विश्वविद्यालय में छात्राओं का अश्लील वीडियो बनाने के मामले में ये रही ताजा अपडेट:- - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

बड़ी खबर। पंतनगर विश्वविद्यालय में छात्राओं का अश्लील वीडियो बनाने के मामले में ये रही ताजा अपडेट:-

पंतनगर/देहरादून

गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर में अश्लील वीडियो प्रकरण की विवेचना महिला दरोगा को सौंपी गई है। इस मामले में कुछ पुलिस कर्मियों की भूमिका सवालों के घेरे में है। इस मामले में शोध छात्रा ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है।

देहरादून के एक विश्वविद्यालय की शोध छात्रा ने दून के गढ़ी कैंट थाने में जीरो एफआईआर दर्ज कराई थी। इसे पंतनगर थाने को ट्रांसफर किया गया था। शोध छात्रा ने बताया कि वह अपनी दो महिला साथी सहित पांच लोगों संग दो जनवरी को पंतनगर क्षेत्र में वैज्ञानिक कार्यों के लिए आई थी। उनके ठहरने की व्यवस्था पंतनगर विवि के अंतरराष्ट्रीय विश्राम गृह में थी। वह अपनी दो महिला साथियों के साथ कमरा नंबर 10 में ठहरी थी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में दीपेंद्र सिंह कोश्यारी की बढ़ती सक्रियता से सियासी हलचल तेज, 2027 के चुनाव पर नजरें!

तीन जनवरी की शाम कमरे के वॉशरूम की वेंटिलेशन विंडो से किसी व्यक्ति को मोबाइल से वीडियो बनाते देखा गया था। छानबीन की तो युवक की पहचान गेस्ट हाउस के पहले मंजिल पर रहने वाले आरोपी गुरुदत्त के रूप में हुई थी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) दीपावली से पहले परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, घर में लगी आग से हजारों का सामान जलकर राख......

उसके मोबाइल पर वॉशरूम में बनाए गए वीडियो के साथ कई आपित्तजनक, अश्लील वीडियो भी मिले थे।
आरोपी ने अपनी हरकत स्वीकार कर माफी मांगना शुरू कर दिया था। मामले की जानकारी पता चलने पर पुलिसकर्मियों के साथ अंतरराष्ट्रीय अतिथि गृह के प्रभारी डॉ. मोहन सिंह मौके पर पहुंचे।

शोध छात्राओं का कहना है कि इन लोगों ने आरोपी को नाबालिग बताते हुए उसे माफ करने की सलाह दी थी। पीड़ित छात्राओं ने बताया कि पुलिस, आरोपी के परिवार और डॉ. मोहन सिंह के दबाव में गुरुदत्त के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करने की बात लिखकर देनी पड़ी थी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) दीपावली से पहले परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, घर में लगी आग से हजारों का सामान जलकर राख......

मगर छात्राओं को डर था कि कहीं उनका वीडियो वायरल ना हो जाए जिसके चलते उन्होंने वापस देहरादून पहुंचकर थाना गड़ी कैंट में लिखित शिकायत दर्ज कराई और पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज करते हुए मामले को पंतनगर थाने में ट्रांसफर कर दिया अब पुलिस ने गुरुदत्त के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू करती है जिसमें एक महिला दरोगा को जांच सौंप गई है।

स्रोत im

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823