wh Breaking News: पहले पति को खिलाए भांग के पराठे, फिर करंट लगाकर उतारा मौत के घाट, वजह कर देगी दंग……. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तर प्रदेश

Breaking News: पहले पति को खिलाए भांग के पराठे, फिर करंट लगाकर उतारा मौत के घाट, वजह कर देगी दंग…….

मथुरा जनपद के कोसीकलां कस्बे में बैंक कॉलोनी में पिछले सप्ताह संदिग्ध परिस्थितियों में हुई युवक की मौत का मामला अब नया मोड़ ले चुका है। मृतक मनोज की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने का आरोप स्वीकार किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, जबकि मृतक के चाचा की शिकायत पर दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

पत्नी ने किया सनसनीखेज खुलासा: प्रेमी से मिलकर की हत्या

19 जनवरी को चौकी बठैनगेट के बैंक कॉलोनी निवासी मनोज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पत्नी आरती ने परिवार को सूचित किया, और शव का अंतिम संस्कार बिना पोस्टमार्टम कराए शेरगढ़ के गांव नगला बटरा में कर दिया गया। लेकिन 23 जनवरी को घरवालों ने आरती के मोबाइल की जांच की, तो जो चैटिंग सामने आई, उसने सबको हैरान कर दिया। व्हाट्सएप पर पुष्पेंद्र नाम के युवक के साथ आरती की बातचीत से पता चला कि उनका प्रेम प्रसंग चल रहा था।

चैटिंग के बाद आरती ने किया सच्चाई का खुलासा

जब आरती से सख्ती से पूछताछ की गई, तो उसने स्वीकार किया कि उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की योजना बनाई थी। उसने बताया कि उसने मनोज को भांग के पराठे खिलाए, जिसके बाद वह नशे में हो गया। फिर उसे करंट लगाया गया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई।

क्यों की पति की हत्या?

आरती ने आरोप लगाया कि मनोज उसे समय पर खर्चा नहीं देता था और अक्सर मारपीट करता था, जिसके कारण वह मानसिक और शारीरिक रूप से तंग आ चुकी थी। बच्चों के साथ भी मारपीट होती थी, जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। मनोज के चाचा गंगाराम ने पुष्पेंद्र और आरती के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने अब इस मामले में सख्ती से जांच शुरू कर दी है।

पुलिस जांच में जुटी, सीडीआर की हो रही गहनता से जांच

कोसीकलां प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिलने के बाद महिला के मोबाइल की सीडीआर निकालवायी गई है, जिसमें प्रतिदिन प्रेमी से उसकी बातचीत की जानकारी सामने आई है। अब पुलिस मामले की गहनता से जांच करके साक्ष्य जुटा रही है। इसके बाद दोनों की गिरफ्तारी की जाएगी।

स्रोत im

More in उत्तर प्रदेश

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823