wh अजब-गजब। यहां हैंडपंप से निकलने लगी शराब, फिर गरजा बुलडोजर….. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK अजब-गजब। यहां हैंडपंप से निकलने लगी शराब, फिर गरजा बुलडोजर….. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तर प्रदेश

अजब-गजब। यहां हैंडपंप से निकलने लगी शराब, फिर गरजा बुलडोजर…..

हैंडपंप से पानी की जगह धारा प्रवाह शराब निकलने लगी. पुलिस अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची थी. इस दौरान जमीन के अंदर कई फुट नीचे ड्रमो में छिपाकर रखी गई अवैध शराब को पुलिस और आबकारी विभाग ने बरामद की. इस बार शराब के हैंडपंप को खोजने के लिए पुलिस और आबकारी विभाग को बुलडोजर तक का सहारा लेना पड़ा।

मामला जनपद झांसी के मोठ कोतवाली इलाके में पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से अवैध शराब के ठिकानों पर छापेमारी की. इस छापेमार कार्रवाई में पुलिस ने हजारों लीटर महुआ लाहन नष्ट कर दी. साथ ही साथ अवैध शराब और शराब बनाने के उपकरण समेत पुलिस ने दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया. पुलिस अवैध शराब के ठिकाने पर काफी देर खोजबीन करती रही. बावजूद इसके अवैध शराब नजर नहीं आ रही थीय जब काफी खोजबीन की तो आसपास खेतों में जमीन में गड़े शराब के एक के बाद एक ड्रम बरामद हुए हैं।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तर प्रदेश

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823