wh बाबर अली हत्याकांड: मां और पत्नी से सीएम योगी ने की बात, और कह दी ये बड़ी बात……. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK बाबर अली हत्याकांड: मां और पत्नी से सीएम योगी ने की बात, और कह दी ये बड़ी बात……. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

देश-विदेश

बाबर अली हत्याकांड: मां और पत्नी से सीएम योगी ने की बात, और कह दी ये बड़ी बात…….

कुशीनगर: रामकोला क्षेत्र के कठघरही गांव में भाजपा की जीत पर मिठाई बांटने की खुन्नस में बाबर अली की हत्या के मामले में उच्चस्तरीय जांच का आदेश देने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीड़ित परिवार से फोन पर बात की। योगी ने फोन पर बाबर की मां से कहा कि मैं भी आपका बेटा हूं। दोषी किसी सूरत में बख्शे नहीं जाएंगे।

सीएम योगी ने पत्नी से फोन पर की बात
डीआईजी के जाने के कुछ ही देर बाद बाबर की पत्नी फातिमा खातून के मोबाइल पर सीएम योगी का फोन आया। उन्होंने कहा कि बहुत दु:खद घटना है। दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। योगी ने कहा कि इस मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही मामले की जांच चल रही है। सरकार इस घटना की तह तक जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृति नहीं हो, इसके लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। हमारी संवेदनाएं आप पीड़ित परिवार के साथ है। सरकार इस परिवार को हर तरह का सहयोग देगी।

सीएम योगी ने खुद को बताया बेटा
बाबर की पत्नी से बात करने के बाद सीएम ने बाबर की वृद्ध मां जैबुन निशा से भी बात की। जैबुन निशा ने सीएम से कहा कि हम सभी लोग भाजपा को वोट दिए हैं और बाबर के मिठाई बांटने से नाराज लोगों ने उसे मार डाला। बाबर की मां से योगी ने कहा कि आप का दूसरा बेटा मैं हूं। दोषियों को किसी भी हाल में बक्शा नहीं जाएगा। सीएम ने बाबर के परिजनों को दो लाख की मदद देने की बात कही। मंगलवार को परिजनों के खाते में दो लाख रुपये ट्रांसफर भी कर दिए गए।

एसओ को किया गया लाइन हाजिर
इस मामले का सीएम योगी ने संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। इसके बाद एडीएम व एएसपी ने संयुक्त रूप से घटना की जांच शुरू कर दी है। घटना के दिन एसओ द्वारा त्वरित कार्रवाई न करने के लिए उन्हें लाइनहाजिर कर दिया गया।

ये था मामला
रामकोला थाने के कठघरही गांव निवासी बाबर अली ने विधानसभा चुनाव में कुशीनगर से भाजपा प्रत्याशी पीएन पाठक के समर्थन में प्रचार किया और उनकी जीत पर मिठाई भी बांटी थी। पत्नी की तहरीर के मुताबिक भाजपा समर्थक होने के नाते पट्टीदारी के लोग खार खाये हुए थे। 20 मार्च की शाम करीब 7 बजे पट्टीदारों ने मारपीट कर मरणासन्न कर दिया। उसकी लखनऊ में इलाज के दौरान 25 मार्च को मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने मुकदमे में धारा 304 बढ़ा दी। इस मामले में सीएम ने उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।

Continue Reading
You may also like...

More in देश-विदेश

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823