wh लालकुआं/हल्दूचौड़:- विधायक चैंपियन ट्रॉफी के समापन: खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन, खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने पर सरकार का जोर:- विजय “रोहित” दुम्का - UK LIVE 24 NEWS NETWORK लालकुआं/हल्दूचौड़:- विधायक चैंपियन ट्रॉफी के समापन: खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन, खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने पर सरकार का जोर:- विजय “रोहित” दुम्का - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं/हल्दूचौड़:- विधायक चैंपियन ट्रॉफी के समापन: खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन, खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने पर सरकार का जोर:- विजय “रोहित” दुम्का

 

खेल महाकुंभ-2026 में लालकुआं विधानसभा के खिलाड़ियों ने भी दिखाया दमखम

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

 

 

लालकुआं। खेल महाकुंभ-2026 के अंतर्गत लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। अंडर-19 आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाओं ने वॉलीबॉल, कबड्डी, पिठ्ठू, खो-खो, 3000 मीटर दौड़ सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

 

प्रतियोगिताओं के दौरान खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला। कबड्डी प्रतियोगिता में देवलचौड़ की टीम ने प्रथम तथा हरिपुर बच्ची की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पिठ्ठू प्रतियोगिता में हरिपुर बच्ची की टीम प्रथम रही। वहीं वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भी हरिपुर बच्ची की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि लालकुआं की टीम द्वितीय स्थान पर रही।

 

प्रतियोगिताओं के दौरान क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी प्रभारी विधानसभा लालकुआं गणेश सिंह, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विशाल, व्यायाम प्रशिक्षक हरीश सिंह नेगी, खेल प्रशिक्षक दीपक पांडे तथा ब्लॉक कमांडर दीपक रावत मौजूद रहे। अधिकारियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने और निरंतर अभ्यास के लिए प्रेरित किया।

 

इसी क्रम में आयोजित विधायक चैंपियन ट्रॉफी लालकुआं का समापन हल्दूचौड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय रोहित दुम्का ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा खेलों में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान युवा भाजपा नेता गोविंद सामंत भी मौजूद रहे।

 

विजय रोहित दुम्का ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। आवश्यकता है कि प्रतिभावान खिलाड़ियों को उचित मंच और संसाधन उपलब्ध कराए जाएं, ताकि वे क्षेत्र और प्रदेश का नाम आगे बढ़ा सकें।

 

आयोजकों के अनुसार खेल महाकुंभ का उद्देश्य ग्रामीण एवं स्थानीय क्षेत्रों के प्रतिभावान खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धात्मक मंच उपलब्ध कराना और युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना है। प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आगे की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा।

लालकुआं/हल्दूचौड़:- विधायक चैंपियन ट्रॉफी के समापन: खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन, खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने पर सरकार का जोर:- विजय “रोहित” दुम्का

लालकुआं/हल्दूचौड़:- विधायक चैंपियन ट्रॉफी के समापन: खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन, खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने पर सरकार का जोर:- विजय “रोहित” दुम्का लालकुआं/हल्दूचौड़:- विधायक चैंपियन ट्रॉफी के समापन: खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन, खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने पर सरकार का जोर:- विजय “रोहित” दुम्का लालकुआं/हल्दूचौड़:- विधायक चैंपियन ट्रॉफी के समापन: खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन, खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने पर सरकार का जोर:- विजय “रोहित” दुम्का

 

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823