wh (बिग ब्रेकिंग) तो ये होंगे गुजरात के नए मुख्यमंत्री, बीजेपी आलाकमान ने किया ऐलान - UK LIVE 24 NEWS NETWORK (बिग ब्रेकिंग) तो ये होंगे गुजरात के नए मुख्यमंत्री, बीजेपी आलाकमान ने किया ऐलान - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

देश-विदेश

(बिग ब्रेकिंग) तो ये होंगे गुजरात के नए मुख्यमंत्री, बीजेपी आलाकमान ने किया ऐलान

गुजरात के मुख्यमंत्री रहे विजय रुपणी के इस्तीफे के बाद तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए भाजपा आलाकमान ने भूपेंद्र पटेल को नए मुख्यमंत्री के लिए चुना है और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने इसका ऐलान भी कर दिया है।

राजधानी गांधीनगर में पार्टी मुख्यालय में विधायक दल की बैठक में नए मुख्यमंत्री के लिए भूपेंद्र पटेल का नाम सामने आया है विधायक दल की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने भी मुख्यमंत्री पद के लिए भूपेंद्र पटेल के नाम का प्रस्ताव रखा था।

गौरतलब है कि भूपेंद्र पटेल पाटीदार समाज के नेता है और घाठलोडिया सीट से विधायक हैं उन्होंने 2017 के विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड मतों से जीतकर की थी। विदित रहे कि गुजरात में दिसंबर 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं ऐसे में मुख्यमंत्री बदलने पर प्रदेश में सियासी भूचाल मचा हुआ है।

Continue Reading
You may also like...

More in देश-विदेश

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823