wh (बड़ी खबर) अब इस उम्र के बच्चों को लगेगी कोरोना वैक्सीन, साथ ही बुजुर्गों को भी…… - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

जन मुद्दे

(बड़ी खबर) अब इस उम्र के बच्चों को लगेगी कोरोना वैक्सीन, साथ ही बुजुर्गों को भी……

नई दिल्ली। देश में बच्चों के लिए कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) को लेकर बड़ा एलान किया गया है। दरअसल, अब 12 साल से 14 साल की उम्र के बच्चों को भी कोरोना की वैक्सीन लगेगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने इसका एलान किया है। उन्होंने बताया कि 16 मार्च से 12 साल से 14 साल के बच्चों के लिए टीकाकरण अभियान शुरू किया जाएगा। अभी तक 15 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को वैक्सीन दी जा रही है।

60+ सभी बुजुर्गों को लगेगी प्रीकाशन डोज

स्वास्थ्य मंत्री ने प्रीकाशन डोज को लेकर भी बड़ा एलान किया है। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि अब 16 मार्च से 60 साल से ज्यादा उम्र के सभी बुजुर्गों को प्रीकाशन डोज दी जाएगी।

बच्चे सुरक्षित तो देश सुरक्षित!

मुझे बताते हुए खुशी है की 16 मार्च से 12 से 13 व 13 से 14 आयुवर्ग के बच्चों का कोविड टीकाकरण शुरू हो रहा है।

साथ ही 60+ आयु के सभी लोग अब प्रिकॉशन डोज लगवा पाएँगे।

मेरा बच्चों के परिजनों व 60+ आयुवर्ग के लोगों से आग्रह है की वैक्सीन जरूर लगवाएँ।

स्वास्थ्य मंत्री ने किया ट्वीट

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा, ‘मुझे बताते हुए खुशी है की 16 मार्च से 12 से 13 व 13 से 14 आयुवर्ग के बच्चों का कोविड टीकाकरण शुरू हो रहा है। साथ ही 60+ आयु के सभी लोग अब प्रीकॉशन डोज लगवा पाएंगे। मेरा बच्चों के परिजनों व 60+ आयुवर्ग के लोगों से आग्रह है की वैक्सीन जरूर लगवाएं।

कहां पहुंची टीकाकरण की रफ्तार?

देश में अब तक 180 करोड़ से ज्यादा टीके की खुराक लग चुकी है। कोविन की वेबसाइट पर दिए आंकड़ों के मुताबिक, लगभग 97 करोड़ लोगों को टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है। 81 करोड़ से ज्यादा दूसरी खुराक दी गई है। वहीं, अब तक दो करोड़ से ज्यादा लोगों को प्रीकाशन डोज दी गई है।

इंटरनेट मीडिया

Continue Reading
You may also like...
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823