wh (बड़ी खबर) रूस ने यूक्रेन पर हमला किया और तेज, एक भारतीय छात्र की मौत, एडवाइजरी जारी - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

देश-विदेश

(बड़ी खबर) रूस ने यूक्रेन पर हमला किया और तेज, एक भारतीय छात्र की मौत, एडवाइजरी जारी

नई दिल्ली। यूक्रेन पर रूस के हमले का आज छठा दिन है। रूसी सेना ने यूक्रेन के कई इलाकों में हमला और तेज कर दिया है। रूस के हमले में यूक्रेन के कई नागरिक अपनी जान गंवा चुके हैं। उधर, रूसी सेना की गोलीबारी में एक भारतीय छात्र की भी मौत हो गई है। विदेश मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि यूक्रेन के खार्किव में मंगलवार सुबह गोलाबारी में एक भारतीय छात्र की जान चली गई। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि हम परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। विदेश मंत्रालय मृतक छात्र के परिवार के संपर्क में है। बागची ने बताया कि विदेश सचिव रूस और यूक्रेन के राजदूतों से भारतीय नागरिकों के लिए तत्काल सुरक्षित पैसेज की फिर मांग कर रहे हैं. जो अभी भी खार्किव और अन्य संघर्ष क्षेत्रों में हैं। उन्होंने कहा कि इसी तरह की कार्रवाई रूस और यूक्रेन में हमारे राजदूतों द्वारा भी की जा रही है।

कीव तत्काल छोड़ने की सलाह

इससे पहले मंगलवार सुबह भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों से तत्काल कीव छोड़ने की अपील की थी। यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी जारी कर कहा कि सभी भारतीय नागरिकों और छात्रों को आज ही तत्काल कीव को छोड़ने की सलाह दी जाती है।

आपरेशन गंगा जारी

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने यूक्रेन में फंसे छात्रों और नागरिकों को वापस लाने के लिए ‘आपरेशन गंगा’ शुरू किया है। ‘आपरेशन गंगा’ मिशन के तहत एयर इंडिया द्वारा विशेष उड़ानें संचालित की जा रही हैं। मंगलवार सुबह बुचारेस्ट से 182 भारतीय नागरिकों को लेकर फ्लाइट मुंबई पहुंची। विदेश मंत्रालय ने बताया कि अब तक 8 हजार से ज्यादा नागरिकों को निकाला गया है।

Continue Reading
You may also like...
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in देश-विदेश

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823