wh मुख्यमंत्री को कुचलने की कोशिश, हत्या के प्रयास में तीन गिरफ्तार - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

देश-विदेश

मुख्यमंत्री को कुचलने की कोशिश, हत्या के प्रयास में तीन गिरफ्तार

राज्य के मुख्यमंत्री को कुचलकर मारने के प्रयास में पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। एक तेज रफ्तार कार ने मुख्यमंत्री को कुचलने की कोशिश की तो उन्होंने दूसरी तरफ कूद कर अपनी जान बचाई घटना के दौरान मुख्यमंत्री का एक सुरक्षाकर्मी भी घायल हो गया। दरअसल मामला त्रिपुरा राज्य का है जहां के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब की हत्या का प्रयास किया गया। त्रिपुरा पुलिस के मुताबिक मुख्यमंत्री श्यामा प्रसाद मुखर्जी लेन स्थित अपने सरकारी आवास के पास टहलने के लिए निकले थे इस दौरान कार में मौजूद तीन व्यक्ति उनके सुरक्षा घेरे में घुसा आये जैसे ही कार उनके पास से गुजरी तो उन्होंने दूसरी ओर कूदकर अपनी जान बचाई घटना के दौरान उनका एक सुरक्षाकर्मी भी घायल हो गया इधर सीएम सुरक्षा टीम ने कार को रोकने का प्रयास किया मगर वह फरार होने में सफल रहे पुलिस ने दबिश देकर केरचाऊमुहानी से कार सहित तीनों आरोपीतों को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया जहां कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की रिमांड पर जेल भेज दिया। फिलहाल आरोपितों की मंशा क्या थी इसके बारे में पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

Continue Reading
You may also like...
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in देश-विदेश

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823