Connect with us

देश-विदेश

असम के सीएम ने कहा, हिंदुओं के घाव पर नमक न छिड़कें केजरीवाल, कश्मीरी पंडितों का…….

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने शुक्रवार को अरविंद केजरीवाल से कश्मीरी पंडितों का मजाक नहीं उड़ाने का आग्रह किया है। एक दिन पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री ने विधानसभा में ‘द कश्मीर फाइल्स’ के निर्माताओं से हंसते हुए अपनी फिल्म यूट्यूब पर डालने की सलाह दी और दिल्ली में इस फिल्म को टैक्स फ्री करने से इन्कार कर दिया था। सरमा ने केजरीवाल से हिंदुओं के घाव पर नमक नहीं छिड़कने का आग्रह किया है।

सरमा ने शुक्रवार को ट्वीट किया है, ‘यदि आप कश्मीर फाइल्स को टैक्स फ्री नहीं करना चाहते हैं तो मत कीजिए। लेकिन इस तरह कश्मीरी पंडितों का मजाक उड़ाना बंद कीजिए। उनकी पीड़ा सेकुलरों के रवैये और तुष्टीकरण की राजनीति का परिणाम है। किसी मुख्यमंत्री द्वारा हिंदुओं के घाव पर नमक छिड़कने के लिए विधानसभा का इस्तेमाल करना अशोभनीय है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज़:- चर्चित युट्यूबर मनीष कश्यप भाजपा में शामिल, इस वजह से लिया फैसला

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने भी साधा निशाना

प्रेट्र के मुताबिक, गोवा के नामित मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने भी शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार ने पूर्व में बालीवुड की कई फिल्मों का कर माफ किया था। अब द कश्मीर फाइल्स के लिए ऐसा करने से इन्कार करने के साथ ही वह मजाक उड़ा रहे हैं। घोषणा के एक सप्ताह बाद शुक्रवार को गोवा सरकार ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ को टैक्स फ्री कर दिया।

गुजरात भाजपा ने दिल्ली के सीएम के खिलाफ प्रदर्शन किया

गुजरात भाजपा ने राज्य के कई शहरों में दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के खिलाफ प्रदर्शन किए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने अहमदाबाद, कच्छ और वलसाड में केजरीवाल का पुतला जलाया और ‘चुनाव जीतकर राज करेंगे हिंदू हितों के समर्थक’ नारे लगाए।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज़:- चर्चित युट्यूबर मनीष कश्यप भाजपा में शामिल, इस वजह से लिया फैसला

दिल्ली में क्यों नहीं ‘दी कश्मीर फाइल्स’ टैक्स फ्री : जावडेकर

भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने शुक्रवार को राज्यसभा में सवाल किया कि दिल्ली सरकार ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म को क्यों टैक्स फ्री नहीं कर रही है। उन्होंने यह बात आम आदमी पार्टी (आप) के एक राज्यसभा सदस्य द्वारा सदन में देश के हर नागरिक को इस फिल्म को देखने की सुझाव देने के दौरान कही।

संसद के उच्च सदन में भाजपा सदस्य राकेश सिन्हा द्वारा पेश प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान आप के सदस्य संजय सिंह ने कहा कि सरकार को यूट्यूब पर इसे उपलब्ध कराना चाहिए और दूरदर्शन पर दिखाना चाहिए। यह चेतावनी भी दी जाए कि लोगों की पीड़ा से लोग आनंद न उठाएं और उनकी दुर्दशा का राजनीतिक लाभ न लें।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज़:- चर्चित युट्यूबर मनीष कश्यप भाजपा में शामिल, इस वजह से लिया फैसला

जावडेकर ने कहा, ‘हमें समझना चाहिए कि आखिर इतने लोग ‘द कश्मीर फाइल्स’ देखने क्यों आ रहे हैं। संजय सिंह ने यह भी कहा कि इसे दूरदर्शन, यूट्यूब पर दिखाएं। देश के हर नागरिक को इसे देखना चाहिए। अगर हर नागरिक को इसे देखना है तो आप इसे दिल्ली में क्यों नहीं टैक्स फ्री कर रहे हैं।’ आप का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह एक अजीब पार्टी है। दिल्ली में राम मंदिर बनाया, लेकिन अयोध्या में राम मंदिर का विरोध किया है।

Continue Reading
You may also like...

More in देश-विदेश

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823