Connect with us

देश-विदेश

‘द कश्मीर फाइल्स’ को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने बोली यह बड़ी बात, पढ़े पूरी खबर

कह रहे हैं कश्मीर फाइल्स टैक्स फ्री करो, अरे यूट्यूब पर डाल दो फ्री फ्री हो जाएगी. टैक्स फ्री क्यों करा रहे हो, इतना ही तुमको शौक है तो विवेक अग्निहोत्री को कह दो यूट्यूब पर डाल देगा, सभी लोग एक ही दिन के अंदर फ़िल्म को देख लेंगे.’

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ये बात विधानसभा में बहस के दौरान कही है. केजरीवाल विवेक अग्नीहोत्री की विवादित फ़िल्म ‘द कश्मीर फ़ाइल्स’ को दिल्ली में टैक्स फ़्री करने की मांग पर जवाब दे रहे थे.

कश्मीरी पंडितों के पलायन पर बनी ‘द कश्मीर फ़ाइल्स’ बॉक्स ऑफ़िस पर ऐतिहासिक कमाई कर रही है. फ़िल्म ने अब तक दो सौ करोड़ रुपए से अधिक कमा लिए हैं.

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून:- मुख्यमंत्री धामी के सफल पांच वर्ष पूर्ण होने पर भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने दी बधाई

दिल्ली की विधानसभा में बोलते हुए केजरीवाल ने कहा, “कश्मीरी पंडितों के नाम पर कुछ लोग करोड़ों-करोड़ों रुपए कमा रहे हैं और तुम लोगों को पोस्टर लगाने का काम दे दिया. आंखें खोलो कि तुम लोग कर क्या रहे हो. वो कश्मीरी पंडितों के नाम पर करोड़ों कमा गया और तुम पोस्टर लगाते रह गए.”

बीजेपी शासित कई राज्यों ने फ़िल्म को टैक्स फ्री किया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने इस फ़िल्म को देखा है और सराहा है. इसके अलावा उन्होंने आम लोगों से फ़िल्म को देखने की अपील भी की है.

इस पर टिप्पणी करते हुए और सदन में बीजेपी नेताओं को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा, “हम आपसे झूठी फ़िल्मों के पोस्टर नहीं लगवाएंगे. जो भी करना हो, कम से कम यार ये फ़िल्मों का प्रोमोशन तो करना बंद करो, आप राजनीति में कुछ करने आए थे, कहां झूठी फ़िल्मों के पोस्टर लगा रहे हो.”

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून:- धामी के नेतृत्व में रोजगार को नई उड़ान, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा समेत अन्य मंत्रियों की मौजूदगी में 187 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र

वहीं बीजेपी के सोशल मीडिया प्रमुख अमित मालवीय ने ट्वीट कर केजरीवाल पर सवाल उठाए हैं. अमित मालवीय ने कहा, “क्योंकि कश्मीर फ़ाइल्ज़ हिंदुओं के नरसंहार की दास्तान दिखा रहीहै, इसलिए इस अर्बन नक्सल के पेट में दर्द हो रहा है.”

अमित मालवीय ने उन फ़िल्मों का ज़िक्र भी किया जिन्हें केजरीवाल ने दिल्ली में टैक्स फ़्री किया है. इनमें ‘निल बटे सन्नाटा’, ‘सांड की आंख’ जैसी फ़िल्में शामिल हैं।

वहीं आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में आने वाले कपिल मिश्रा ने भी केजरीवाल पर निशाना साधते हुए लिखा, “जब दूसरी फिल्मों की बात आये तो केजरीवाल की घोषणा- टैक्स फ़्री. जब हिंदुओं का दर्द बताने वाकई मूवी की बात हो – तो केजरीवाल की बदतमीजी देखो. ये केजरीवाल हंस नहीं रहा, अंदर से डरा पड़ा है.”

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून:- धामी के नेतृत्व में रोजगार को नई उड़ान, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा समेत अन्य मंत्रियों की मौजूदगी में 187 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र

दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने भी केजरीवाल के बयान पर टिप्पणी करते हुए कहा, “आज विधानसभा में अरविंद केजरीवाल ने द कश्मीर फ़ाइल्स को ‘झूठी फिल्म’ बोलकर कश्मीरी पंडितों के सामूहिक नरसंहार के जख्मों को कुरेदा है. एक ओर आप हिंदूवादी होने का चोला पहनते हो दूसरी ओर हंसी-ठिठोली कर उनका मजाक उड़ाते हो. देश का हिंदू आपको माफ नहीं करेगा.”

Continue Reading
You may also like...

More in देश-विदेश

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823