wh लालकुआं/हल्दूचौड़:- इस विशेष मौके पर राहुल अग्रवाल ने हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट को दी सहयोग राशि, हर वर्ष का लिया संकल्प…… - UK LIVE 24 NEWS NETWORK लालकुआं/हल्दूचौड़:- इस विशेष मौके पर राहुल अग्रवाल ने हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट को दी सहयोग राशि, हर वर्ष का लिया संकल्प…… - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं/हल्दूचौड़:- इस विशेष मौके पर राहुल अग्रवाल ने हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट को दी सहयोग राशि, हर वर्ष का लिया संकल्प……

व्यापारी परिवार ने सेवा मुहिम को दिया ₹11 हजार का सहयोग

पत्नी के जन्मदिन पर राहुल अग्रवाल ने हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट को दी सहयोग राशि, हर वर्ष मदद का संकल्प

हल्दूचौड़। गरीब, बेसहारा और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए समाजसेवी शुभम अंडोला द्वारा स्थापित हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट की सेवा मुहिम को लगातार समाज के विभिन्न वर्गों का सहयोग मिल रहा है। इसी क्रम में लालकुआं के व्यापारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता राहुल अग्रवाल और उनके परिवार ने ट्रस्ट को ₹11 हजार की सहयोग राशि प्रदान की।

राहुल अग्रवाल ने अपनी धर्मपत्नी प्रिय अग्रवाल के जन्मदिन के अवसर पर ₹11 हजार की राशि ऑनलाइन ट्रस्ट को हस्तांतरित की। उन्होंने कहा कि समाज ने हमें बहुत कुछ दिया है और अपनी सामर्थ्य के अनुसार जरूरतमंदों की मदद करना प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है। उन्होंने यह भी संकल्प व्यक्त किया कि वह अपनी पत्नी के प्रत्येक जन्मदिन के अवसर पर ₹11 हजार की राशि ट्रस्ट को सहयोग के रूप में प्रदान करते रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) दीपेंद्र सिंह कोश्यारी की सहभागिता में बिंदुखत्ता व हल्दूचौड़ में ‘आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम’ हुए आयोजित.........

उन्होंने कहा कि ट्रस्ट के माध्यम से जरूरतमंद लोगों की सेवा में योगदान देने का अवसर उनके लिए संतोष का विषय है। सहयोग राशि का उपयोग गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता तथा ट्रस्ट की आवश्यकतानुसार जनकल्याणकारी कार्यों में किए जाने की इच्छा उन्होंने व्यक्त की।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में स्वरोजगार को बढ़ावा देने की पहल, चेयरमैन लोटनी ने रखा प्रस्ताव ये अहम प्रताव........

ट्रस्ट के संस्थापक शुभम अंडोला ने राहुल अग्रवाल एवं उनके परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के सक्षम लोगों का सेवा अभियान से जुड़ना उत्साह बढ़ाने वाला है। ट्रस्ट का प्रयास है कि प्राप्त सहयोग का पारदर्शी तरीके से जरूरतमंद लोगों की सहायता में उपयोग किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में स्वरोजगार को बढ़ावा देने की पहल, चेयरमैन लोटनी ने रखा प्रस्ताव ये अहम प्रताव........

उन्होंने बताया कि ट्रस्ट द्वारा भोजन सेवा, जरूरतमंद परिवारों की सहायता सहित विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। ट्रस्ट का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद लोगों की मदद के साथ ही समाज में सेवा एवं संवेदनशीलता की भावना को मजबूत करना है।

शुभम अंडोला ने लोगों से अपनी सामर्थ्य के अनुसार ट्रस्ट की सेवा मुहिम से जुड़ने और जरूरतमंदों की सहायता में सहभागी बनने की अपील की।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823