उत्तराखंड
हल्दूचौड़/लालकुआं:- विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने दी मंडल अध्यक्ष विजय ‘रोहित’ दुम्का को जन्मदिन की शुभकामनाएं
हल्दूचौड़/लालकुआं। भारतीय जनता पार्टी हल्दूचौड़ मंडल के मंडल अध्यक्ष विजय ‘रोहित’ दुम्का के जन्मदिन के अवसर पर लालकुआं विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने अपने आवास पर केक काटकर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
इस दौरान विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने रोहित दुम्का के उज्ज्वल भविष्य एवं स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि संगठन में विजय ‘रोहित’ दुम्का लगातार सक्रियता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। पार्टी संगठन को मजबूत करने में उनका योगदान सराहनीय है।
विधायक ने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि विजय ‘रोहित’ दुम्का सदैव स्वस्थ रहें और जीवन में निरंतर सफलता प्राप्त करते हुए समाज एवं संगठन की सेवा करते रहें।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने भी विजय ‘रोहित’ दुम्का को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद एवं सफल जीवन की कामना की।