wh हल्द्वानी/हल्दूचौड़:- सेवा की मुहिम को मिला चिकित्सक परिवार का साथ, हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट को दिया ₹34 हजार सहयोग, देखें पूरी अपडेट:- - UK LIVE 24 NEWS NETWORK हल्द्वानी/हल्दूचौड़:- सेवा की मुहिम को मिला चिकित्सक परिवार का साथ, हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट को दिया ₹34 हजार सहयोग, देखें पूरी अपडेट:- - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

हल्द्वानी/हल्दूचौड़:- सेवा की मुहिम को मिला चिकित्सक परिवार का साथ, हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट को दिया ₹34 हजार सहयोग, देखें पूरी अपडेट:-

गरीब और जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आ रहे लोग, हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट को मिल रहा आर्थिक सहयोग

हल्दूचौड़। गरीब, बेसहारा और जरूरतमंद लोगों की सहायता के उद्देश्य से नैनीताल जनपद के हल्दूचौड़ निवासी समाजसेवी शुभम अंडोला द्वारा स्थापित हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट की सेवा मुहिम को लगातार लोगों का सहयोग मिल रहा है। ट्रस्ट के जनकल्याणकारी कार्यों से प्रभावित होकर समाज के विभिन्न वर्गों के लोग अपनी सामर्थ्य के अनुसार आर्थिक सहयोग प्रदान कर रहे हैं।

हल्द्वानी/हल्दूचौड़:- सेवा की मुहिम को मिला चिकित्सक परिवार का साथ, हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट को दिया ₹34 हजार सहयोग, देखें पूरी अपडेट:-

इसी क्रम में एसके नर्सिंग होम, हल्द्वानी के मुख्य चिकित्सक डॉ. देवाशीष गुप्ता एवं उनके परिवार की ओर से भी ट्रस्ट को आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया। डॉ. गुप्ता की ओर से पूरे वर्ष के लिए ₹24,000 की राशि एकमुश्त ट्रस्ट को सहयोग स्वरूप प्रदान की गई। इसके अलावा जन्माष्टमी के पावन अवसर पर परिवार की ओर से ₹10,000 की अतिरिक्त राशि भी जनसेवा के लिए अर्पित की गई। इस प्रकार कुल ₹34,000 का सहयोग ट्रस्ट को प्राप्त हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल/हल्द्वानी:- भारी बारिश की चेतावनी के चलते नैनीताल में कल 5 सितम्बर को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, आदेश जारी.....
हल्द्वानी/हल्दूचौड़:- सेवा की मुहिम को मिला चिकित्सक परिवार का साथ, हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट को दिया ₹34 हजार सहयोग, देखें पूरी अपडेट:-

सहयोगकर्ता ने कहा कि समाज ने हमें बहुत कुछ दिया है और अपनी क्षमता के अनुसार समाज को वापस देना प्रत्येक व्यक्ति का सौभाग्य और दायित्व है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट के माध्यम से जरूरतमंद लोगों की सेवा में छोटा-सा योगदान देने का अवसर मिलना उनके लिए संतोष की बात है। उन्होंने ट्रस्ट को दी गई जन्माष्टमी की राशि का उपयोग गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता अथवा जहां ट्रस्ट को सर्वाधिक आवश्यकता महसूस हो, वहां करने की इच्छा व्यक्त की।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं/बिन्दुखत्ता:- पूर्व सैनिक चन्द्र सिंह रौतेला से मिले भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेन्द्र सिंह कोश्यारी......

ट्रस्ट के संस्थापक शुभम अंडोला ने सहयोग के लिए डॉ. देवाशीष गुप्ता एवं उनके परिवार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाज के सक्षम लोगों का इस सेवा अभियान से जुड़ना उत्साह बढ़ाने वाला है। उनका प्रयास है कि ट्रस्ट के माध्यम से प्राप्त सहयोग को पारदर्शिता और आवश्यकता के आधार पर गरीब, बेसहारा एवं जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाया जाए।

शुभम अंडोला ने कहा कि ट्रस्ट का उद्देश्य केवल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि समाज के जरूरतमंद वर्ग के प्रति संवेदनशीलता और सेवा की भावना को मजबूत करना भी है। भोजन सेवा, जरूरतमंद परिवारों की सहायता, गौसेवा सहित विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए ट्रस्ट प्रयासरत है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं/देहरादून:- विकास कार्यों को लेकर विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने देहरादून में की ताबड़तोड़ मुलाकातें, मुख्यमंत्री समेत मंत्रियों व अधिकारियों से उठाए क्षेत्र के प्रमुख मुद्दे.....

ट्रस्ट को मिल रहे लगातार सहयोग से इसकी सेवा मुहिम को नई मजबूती मिल रही है। समाजसेवी शुभम अंडोला ने लोगों से भी अपनी सामर्थ्य के अनुसार इस सेवा अभियान से जुड़ने और जरूरतमंदों की सहायता में सहभागी बनने की अपील की है।

नोट:- हीरा & टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट में यदि किसी को सहयोग देना हो तो समाज सेवी शुभम अंडोला के मोबाइल नंबर (+919837970775) पर संपर्क कर सकते हैं।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823