wh हल्द्वानी पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतर्राज्यीय शातिर चोर, चोरी की बाइक-मोबाइल के साथ अवैध पिस्टल बरामद - UK LIVE 24 NEWS NETWORK हल्द्वानी पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतर्राज्यीय शातिर चोर, चोरी की बाइक-मोबाइल के साथ अवैध पिस्टल बरामद - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

हल्द्वानी पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतर्राज्यीय शातिर चोर, चोरी की बाइक-मोबाइल के साथ अवैध पिस्टल बरामद


हल्द्वानी। जनपद नैनीताल में अपराध नियंत्रण और चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत हल्द्वानी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक शातिर अंतर्राज्यीय चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल, चार मोबाइल फोन के साथ अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

मनोज कत्याल, पुलिस अधीक्षक, हल्द्वानी


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर चल रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और सीओ हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/बिन्दुखत्ता:- नवरात्रि पर मानवता की मिसाल: हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट ने कैंसर पीड़ित परिवार की मदद को बढ़ाया हाथ........


पुलिस के अनुसार 10 मार्च 2026 को हीरानगर निवासी प्रकाश कविदयाल ने घर के सामने खड़ी अपनी पल्सर मोटरसाइकिल (UK 04 K 6143) चोरी होने की रिपोर्ट थाना हल्द्वानी में दर्ज कराई थी। इसके बाद 11 मार्च 2026 को राजपुरा निवासी सुमित मार ने अपनी दुकान से चार मोबाइल फोन चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई।


दोनों मामलों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और सुरागरसी के आधार पर आरोपी कवि बिष्ट (33 वर्ष) पुत्र कुंदन सिंह निवासी गोलू माजरा डेरावसी, थाना डेरावसी, मोहाली (चंडीगढ़) को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/बिन्दुखत्ता:- नवरात्रि पर मानवता की मिसाल: हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट ने कैंसर पीड़ित परिवार की मदद को बढ़ाया हाथ........


तलाशी के दौरान आरोपी के पास से चोरी की पल्सर मोटरसाइकिल (UK 04 K 6143), चार मोबाइल फोन (तीन वीवो और एक सैमसंग) कवर व हेडफोन सहित बरामद किए गए। इसके अलावा आरोपी के पास से 32 बोर की एक देशी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस भी मिले।
गिरफ्तारी के दौरान अवैध हथियार मिलने पर आरोपी के खिलाफ थाना हल्द्वानी में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट (एफआईआर संख्या 83/26) के तहत एक और मुकदमा दर्ज किया गया है।


पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी एक पेशेवर अपराधी है और उसके खिलाफ उत्तराखंड के अलावा चंडीगढ़ और हरियाणा के पंचकूला समेत विभिन्न थानों में चोरी, लूट और झपटमारी के 14 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/बिन्दुखत्ता:- नवरात्रि पर मानवता की मिसाल: हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट ने कैंसर पीड़ित परिवार की मदद को बढ़ाया हाथ........


पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड के निर्देश पर 15 फरवरी 2026 से एक माह तक चलाए जा रहे ऑपरेशन क्रैकडाउन वेरिफिकेशन ड्राइव के तहत की गई है। इस अभियान के अंतर्गत आश्रमों, होमस्टे, हॉस्टल, किरायेदारों और संदिग्ध व्यक्तियों की सघन जांच की जा रही है।


कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मनोज कुमार, उपनिरीक्षक कृपाल सिंह, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार और कांस्टेबल दिनेश नगरकोटी शामिल रहे।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823