wh बिन्दुखत्ता (लालकुआं) राजस्व गांव मामले में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी ने बिन्दुखत्ता वासियों संग की अहम बैठक……. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

बिन्दुखत्ता (लालकुआं) राजस्व गांव मामले में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी ने बिन्दुखत्ता वासियों संग की अहम बैठक…….

बिन्दुखत्ता (लालकुआं) राजस्व गांव मामले में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी ने बिन्दुखत्ता वासियों संग की अहम बैठक

लालकुआं। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी ने लालकुआं विधानसभा के अंतर्गत बिंदुखत्ता क्षेत्र में राजस्व समिति एवं पूर्व सैनिक संगठन के सदस्यों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की।

बैठक में बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाए जाने की मांग को लेकर लंबे समय से लंबित समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।


इस दौरान क्षेत्र को शीघ्र राजस्व भूमि घोषित किए जाने के उद्देश्य से ठोस एवं प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने पर विचार-विमर्श हुआ। बैठक में उपस्थित क्षेत्रवासियों ने अपने-अपने सुझाव रखे और सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि क्षेत्र के विकास, मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता तथा नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिए संगठित और सकारात्मक प्रयास निरंतर जारी रखे जाएंगे।


प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी ने कहा कि बिंदुखत्ता क्षेत्र की जनभावनाओं के अनुरूप त्वरित और स्थायी समाधान सुनिश्चित कराने के लिए सभी संबंधित पक्ष संकल्पबद्ध हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस विषय को प्राथमिकता के आधार पर शासन-प्रशासन के समक्ष रखा जाएगा, ताकि क्षेत्रवासियों को उनका अधिकार शीघ्र मिल सके।


बैठक में राजस्व समिति के पदाधिकारी, पूर्व सैनिक संगठन के सदस्य एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823