wh मुफ्त बिजली तो दे नहीं सकी पंजाब की भगवंत मान सरकार, अब ऐसे आम लोगों की जेब काटने की तैयारी……. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK मुफ्त बिजली तो दे नहीं सकी पंजाब की भगवंत मान सरकार, अब ऐसे आम लोगों की जेब काटने की तैयारी……. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

देश-विदेश

मुफ्त बिजली तो दे नहीं सकी पंजाब की भगवंत मान सरकार, अब ऐसे आम लोगों की जेब काटने की तैयारी…….

चुनाव प्रचार के दौरान भगवंत मान और आम आदमी पार्टी AAP के चीफ अरविंद केजरीवाल ने पंजाब की जनता को तमाम सुनहरे सपने दिखाए थे। इनमें से 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली का सपना पूरा नहीं कर सके हैं। अब पंजाब के लोगों को एक और झटका देने का फैसला सीएम भगवंत मान की सरकार करने जा रही है।

ये झटका बस के किराए में बढ़ोतरी की शक्ल में है। डीजल के रेट बढ़ने की वजह से पंजाब रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन यानी PRTC ने बसों के किराए में बढ़ोतरी का प्रस्ताव सरकार को भेजा है और जल्दी ही इस पर मुहर लगने वाली है।

मुफ्त बिजली तो दे नहीं सकी पंजाब की भगवंत मान सरकार, अब ऐसे आम लोगों की जेब काटने की तैयारी…….

पीआरटीसी के प्रस्ताव में कहा गया है कि हाल के दिनों में डीजल की कीमत में इजाफा हुआ है। ऐसे में पुराने किराए पर यात्रियों को ले जाना फायदे की जगह नुकसान का सबब बन रहा है। सरकार ऐसे में बस के किराए में प्रति किलोमीटर 10 पैसे की बढ़ोतरी करे।

बता दें कि पीआरटीसी काफी पहले से आर्थिक संकट से जूझ रहा है। सूत्रों के मुताबिक पीआरटीसी की बसों में हर रोज 80000 लीटर डीजल की खपत होती है। हर रोज इतना डीजल डलवाने में करीब 72000 रुपया खर्च हो रहा है। इसके अलावा स्टाफ की सैलरी, पेंशन, डीए की किस्त देने में भी मुश्किल हो रही है।

हिंदी अखबार ‘पंजाब केसरी’ को पीआरटीसी की एमडी परनीत कौर शेरगिल ने बताया कि डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से कॉर्पोरेशन के लिए अपने खर्चे तक निकालना मुश्किल हो रहा है। छठे वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने से ये खर्च और बढ़ गया है।

मुफ्त बिजली तो दे नहीं सकी पंजाब की भगवंत मान सरकार, अब ऐसे आम लोगों की जेब काटने की तैयारी…….

उन्होंने बताया कि फिलहाल पीआरटीसी के पास 1200 बसों का बेड़ा है। फिलहाल प्रति किलोमीटर 1.22 रुपए ही यात्रियों से लिए जाते हैं। अगर प्रस्ताव पास हो जाता है, तो किराया बढ़कर 1.35 रुपए प्रति किलोमीटर हो जाएगा। इससे हर दिन 10 लाख तक की आय बढ़ जाएगी।

स्रोत इंटरनेट मीडिया

Continue Reading
You may also like...

More in देश-विदेश

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823