wh यहां दुकानदार ने ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के गाने बजाए , जिसके बाद हुआ ये - UK LIVE 24 NEWS NETWORK यहां दुकानदार ने ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के गाने बजाए , जिसके बाद हुआ ये - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

देश-विदेश

यहां दुकानदार ने ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के गाने बजाए , जिसके बाद हुआ ये

बरेली: यूपी के बरेली में एक दुकानदार को अपनी पाकिस्तानी गाना बाजाना भारी पड़ गया। गोरक्षा प्रकोष्ठ के जिला मंत्री और बीजेपी के जिला महामंत्री शिव प्रताप सिंह रिंकू ने दुकानदार की शिकायत एडीजी बरेली राजकुमार से कर दी। एडीजी ने जांच के आदेश दिए। जांच में वीडियो को सही पाए जाने के बाद दुकानदार पर मुकदमा दर्ज हो गया।

मामला बरेली के भुता थाना क्षेत्र का है। बीजेपी के जिला महामंत्री शिव प्रताप सिंह रिंकू ने बताया कि सिघाई मुरावान का रहने वाले एक मुस्लिम शख्स बुधवार शाम को अपनी राशन की दुकान पर पाकिस्तान जिंदाबाद का गाना बजाकर सुन रहा था। जब ग्राहकों और आस-पड़ोस के लोगों ने विरोध किया तो दुकानदार उन्हें धमकाने लगा और बोला कि उसकी मर्जी है कि वह कौन सा गाना बजाए।

बीजेपी नेताओं ने एडीजी से की शिकायतबीजेपी नेताओं ने एडीजी से की शिकायतक्षेत्र के अन्य लोगों ने विरोध किया तो वह उन्हें भी धमकाने लगा। लोगों ने हिंदू संगठन और बीजेपी के नेताओं को इसकी जानकारी दी। बीजेपी और हिन्दू संगठन के नेताओं ने बरेली पुलिस और अपर पुलिस महानिदेशक राजकुमार को ट्वीट करके दी। इसके बाद अपर पुलिस महानिदेशक राजकुमार ने भुता पुलिस को मामले की जांच के आदेश दिए। जांच में वीडियो की आस-पड़ोस के लोगों ने पुष्टि कराई गई। वीडियो सही मिलने पर आरोपी दुकानदार पर मुकदमा दर्ज हो गया।

आरोपी की मां ने कहा - हमें माफ कर दोआरोपी की मां ने कहा – हमें माफ कर दोइस मामले में आरोपी के भाई ने कहा, ‘मेरा छोटा भाई गाना बजा रहा था, मैं तो बरेली गया था, मेरे भाई को अब पुलिस ले गई है।’ आरोपी की मां ने कहा, ‘मेरे छोटे लड़के ने गाना बजा दिया था, हमसे गलती हो गई है, हमें माफ कर दो।’

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, पुलिस ने दर्ज किया केससोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, पुलिस ने दर्ज किया केसएसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि थाना भुता के अंतर्गत एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें एक किराना दुकानदार पर मुकदमा संख्या 144/2022 धारा 153 बी ,504,506, के तहत दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि साक्ष्य संकलन कार्यवाही के आधार पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

Continue Reading
You may also like...

More in देश-विदेश

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823