wh यहां मस्जिद निर्माण को लेकर हुआ बवाल, पुलिस पहुंची तो……. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK यहां मस्जिद निर्माण को लेकर हुआ बवाल, पुलिस पहुंची तो……. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

जन मुद्दे

यहां मस्जिद निर्माण को लेकर हुआ बवाल, पुलिस पहुंची तो…….

कीरतपुर थाना क्षेत्र के गांव मौजपुर नारायण जिला बिजनौर में मस्जिद पर बनी मीनार को ऊंचा उठाने पर हिंदूवादी संगठन लोगों मैं रोष व्याप्त हो गया। पुलिस ने मीनार को हटवाने पर सहमति बना कर मामला शांत किया।

यह है मामला

ग्राम मौजमपुर नारायण में रेलवे स्टेशन के पास एक बहुत पुरानी मस्जिद बनी है। उस मस्जिद की छोटी सी मीनार छति ग्रस्त सो गई थी। मस्जिद के रखवाले खलील अहमद, अनीस एवम इदरीश आदि ने छतिग्रस्त मीनार को मरम्मत कराने का काम शुरु किया। लेकिन उन्होंने मरम्मत के साथ साथ मीनार को लगभग 20 फुट ऊंचा उठा दिया।

सोमवार की सांय हिंदूवादी संगठन के लोगों ने मस्जिद की मीनार को पहले से बहुत ज्यादा ऊंची उठ देखा तो उनमें रोष व्याप्त हो गया। हिंदूवादी संगठन के लोगों बजरंग दल के मोंटी, विश्व हिंदू परिषद के ब्लॉक अध्य्क्ष प्रेम सिंह चौहान, हिन्दू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष अवधेश शर्मा आदि ने मौजपुर नारायण चौकी पहुंचकर हंगामा किया तथा मस्जिद में नव निर्माण कर उची मीनार बनाने पर रोष व्यक्त किया।

सूचना पर कोतवाल सर्वेंद्र कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे तथा दोनों पक्षों को बुलाकर वार्ता की। उन्होंने मस्जिद में मीनार को ऊंचा उठाने पर बताया कि बिना इजाजत के कोई नव निर्माण नहीं कराया जा सकता है। उन्होंने नई बनी मीनार को हटवाने पर दोनों पक्षों में सहमति बना कर मामले को शांत कराया।

इंटरनेट मीडिया

Continue Reading
You may also like...

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823