wh ससुराल में धरने पर बैठी युवती: पति के घर में चिकन बनाने पर विवाहिता ने किया विवाद, युवक ने हैरान करने वाली बताई बात - UK LIVE 24 NEWS NETWORK ससुराल में धरने पर बैठी युवती: पति के घर में चिकन बनाने पर विवाहिता ने किया विवाद, युवक ने हैरान करने वाली बताई बात - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

देश-विदेश

ससुराल में धरने पर बैठी युवती: पति के घर में चिकन बनाने पर विवाहिता ने किया विवाद, युवक ने हैरान करने वाली बताई बात

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक विवाहिता अपने पति के घर के बाहर धरने पर बैठी गई है। आरोप है कि ससुराल वाले विवाहिता को घर में घुसने नहीं दे रहे हैं। पीड़िता का कहना है कि उसका पति आस्ट्रेलिया में रहता है।

पीड़िता ने एसएसपी से कार्रवाई की मांग की।



हरियाणा कै सिरसा निवासी मनप्रीत कौर ने बताया कि उसकी शादी 22 दिसंबर 2022 को लक्ष्मीनगर निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन के बाद उसके पति आस्ट्रेलिया चले गए, जिसके बाद उसके सास और ससुर ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। इस वजह से वह अपने मायके चली गई थी। आरोप है कि शुक्रवार को वह मायके से ससुराल लौटी तो ससुराल वालों ने दरवाजा नहीं खोला। वह गर्मी में दो दिन से घर के बाहर धरना देकर बैठी हुई है।



साथ ही आरोप लगाया है कि ससुराल वाले उसे पति के पास भेजने के लिए चार लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। पैसा न देने पर उसे घर में घुसने नहीं दिया जा रहा है। इसके साथ ही तलाक की भी धमकी दी जा रही है। वहीं, एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। ससुराल पक्ष के लोगों और पति से बात की गई है। उन्होंने बताया है कि विवाहिता ने प्रेम विवाह किया था। जांच में पता लगा है कि विवाहिता पहले आत्महत्या की कोशिश कर चुकी है। इस डर से ससुराल वाले और पति उसे घर में नहीं आने दे रहे हैं। पुलिस विवाहिता की समस्या का समाधान करने में लगी है।

चिकन को लेकर भी विवाद
एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि विवाहिता के पति के घर खाना बनाने को लेकर भी लड़ाई है। पति के घर में चिकन बनता है। शादी से पहले ससुराल वालों ने यह बात उसे बताई थी। तब विवाहिता ने सारी बातें स्वीकार कर ली थीं लेकिन इन बातों को लेकर अब झगड़ा करती है।

स्रोत इंटरनेट मीडिया

Continue Reading
You may also like...

More in देश-विदेश

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823