wh (महंगाई डायन) पेट्रोल और डीजल के साथ-साथ सीएनजी भी हुई महंगी, देखिए अब कितनी हुई बढ़ोत्तरी….. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK (महंगाई डायन) पेट्रोल और डीजल के साथ-साथ सीएनजी भी हुई महंगी, देखिए अब कितनी हुई बढ़ोत्तरी….. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

देश-विदेश

(महंगाई डायन) पेट्रोल और डीजल के साथ-साथ सीएनजी भी हुई महंगी, देखिए अब कितनी हुई बढ़ोत्तरी…..

बीते कुछ दिनों से पेट्रोल और डीजल की बढ़ रही कीमतें लोगों को परेशान कर रही हैं। इस मामले में सीएनजी भी पीछे नहीं है। सीएनजी की कीमतें भी लोगों की जेब पर असर डालने लगी हैं। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने बुधवार को सीएनजी पर 2.5 रुपये बढ़ा दिए हैं। आईजीएल ने आज से दिल्ली में सीएनजी की कीमत 2.5 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ाकर 66.61 रुपये प्रति किलोग्राम कर दी है। गाजियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा के लिए सीएनजी की कीमत 69.18 रुपये प्रति किलोग्राम कर दी गई है, जबकि गुरुग्राम में इसकी कीमत 74.94 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है।

अन्य शहरों में सीएनजी की कीमतें?

  • मुजफ्फरनगर, मेरठ और शामली- 73.86 रुपये प्रति किग्रा
  • रेवाड़ी- 77.07 रुपये प्रति किग्रा
  • करनाल और कैथल- 75.27 रुपये प्रति किलो
  • कानपुर, हमीरपुर और फतेहपुर- 78.40 रुपये प्रति किग्रा
  • अजमेर, पाली और राजसमंद- 76.89 रुपये प्रति किग्रा

पेट्रोल और डीजल की कीमतें भी बढ़ीं

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 22 मार्च से अब तक 14 बार इजाफा हो चुका है। बुधवार यानी आज भी पेट्रोल और डीजल महंगा हुआ है। दिल्ली में पेट्रोल और डीजल 80 पैसे महंगा हुआ, जिसके साथ ही यहां इनकी कीमत क्रमश: 105.41 रुपये प्रति लीटर और 96.67 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं। वहीं, मुंबई में पेट्रोल और डीजल 120.51 रुपये प्रति लीटर (84 पैसे की वृद्धि) और 104.77 रुपये प्रति लीटर (85 पैसे की वृद्धि) है।

कब कितने बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम?

  • 22 मार्च: 80 पैसे
  • 23 मार्च: 80 पैसे
  • 24 मार्च: कोई वृद्धि नहीं की गई
  • 25 मार्च: 80 पैसे
  • 26 मार्च: 80 पैसे
  • 27 मार्च: पेट्रोल 50 पैसे, डीजल 55 पैसे
  • 28 मार्च: पेट्रोल 30 पैसे, डीजल 35 पैसे
  • 29 मार्च: पेट्रोल 80 पैसे, डीजल 70 पैसे
  • 30 मार्च: 80 पैसे
  • 31 मार्च: 80 पैसे
  • 1 अप्रैल: कोई वृद्धि नहीं की गई
  • 2 अप्रैल: 80 पैसे
  • 3 अप्रैल: 80 पैसे
  • 4 अप्रैल: 40 पैसे
  • 5 अप्रैल: 80 पैसे
  • 6 अप्रैल: 80 पैसे (दिल्ली में), मुंबई में पेट्रोल 84 पैसे और डीजल 85 पैसे महंगा हुआ.

स्रोत इंटरनेट मीडिया

Continue Reading
You may also like...

More in देश-विदेश

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823