wh (जानकारी) देश का इकलौता स्टेशन, जहां जाने के लिए लेना पड़ता है वीजा और पासपोर्ट; बेहद अनोखी है दास्तां…… - UK LIVE 24 NEWS NETWORK (जानकारी) देश का इकलौता स्टेशन, जहां जाने के लिए लेना पड़ता है वीजा और पासपोर्ट; बेहद अनोखी है दास्तां…… - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

देश-विदेश

(जानकारी) देश का इकलौता स्टेशन, जहां जाने के लिए लेना पड़ता है वीजा और पासपोर्ट; बेहद अनोखी है दास्तां……

नई दिल्ली: भारतीय रेलवे (Indian Railway) दुनिया का चौथा और एशिया का दूसरा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में कुल 8338 रेलवे स्टेशन है, जो पूरे देश में फैले हुए हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि देश में एक ऐसा रेलवे स्टेशन भी है, जहां जाने के लिए आपको वीजा और पासपोर्ट की जरूरत पड़ती है. अगर कोई यहां बिना वीजा के जाता है तो उसे जेल तक जाना पड़ सकता है.

24 घंटे रहती है सुरक्षा

अंतरराष्ट्रीय एयरकंडीशनर इस रेलवे स्टेशन का नाम अटारी (Atari) है. अब इस स्टेशन को अटारी श्याम सिंह स्टेशन (Atari Shyam Singh) के नाम से जाना जाता है. यहां पर जाने के लिए पाकिस्तानी वीजा अनिवार्य कर दिया गया है.

खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों से 24 घंटे घिरे इस रेलवे स्टेशन पर बिना वीजा पहुंचने वाले देश के किसी भी नागरिक को 14 फोरेन एक्ट (बिना वीजा के इस रेलवे स्टेशन पर आने का आरोप) के तहत मामला दर्ज होता है और जिसकी जमानत बड़ी मुश्किल से होती है.

समझौता एक्सप्रेस को दिखाई जाती थी हरी झंडी

इस रेलवे स्टेशन से देश की सबसे वीवीआईपी ट्रेन समझौता एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई जाती थी. बता दें कि समझौता एक्सप्रेस कश्मीर से धारा 370 हटाने के बाद से बंद है. यह देश का पहला रेलवे स्टेशन है जहां ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के लिए सीमा शुल्क विभाग के साथ-साथ ट्रेन में बैठे मुसाफिरों से इजाजत ली जाती है. इस रेलवे स्टेशन से हर रेलवे टिकट खरीदने वालों का पासपोर्ट नंबर लिखा जाता है और उन्हें कन्फर्म सीट मिलती है.

देश का आखिरी रेलवे स्टेशन 

अटारी पंजाब साइड से हिंदुस्तान का आखिरी रेलवे स्टेशन है. इसके एक तरफ अमृतसर तो दूसरी तरफ लाहौर होता है. ये स्टेशन इतना बड़ा नहीं है, लेकिन यहां का रोल बहुत बड़ा है. ट्रेन बंद होने के बाद भी इस स्टेशन पर कुछ जरूरी काम चलता रहता है, लेकिन यहां फिर भी आसानी से लोगों को जाने की इजाजत नहीं मिलती है.

स्रोत इंटरनेट मीडिया

Continue Reading
You may also like...

More in देश-विदेश

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823